पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक्सपायर्ड राहत सामग्री भेजी:बाढ़ राहत के लिए भेजे गए फूड पैकेट की तस्वीर वायरल, इस पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 लिखा

पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक्सपायर्ड राहत सामग्री भेज दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में आए साइक्लोन दितवाह से निपटने के लिए पाकिस्तान ने मदद भेजी थी, लेकिन उन फूड पैकेट पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 थी। पाकिस्तान ने पानी, दूध पाउडर और आटे सहित कई पैकेट भेजे थे। पाकिस्तान हाई कमीशन श्रीलंका ने 30 नवंबर को सोशल मीडिया X पर इससे जुड़ा एक पोस्ट किया था। इसमें राहत सामग्री की तस्वीर भी जारी की गईं, जिसमें एक्सपायरी डेट लिखी नजर आ रही है। ये पोस्ट वायरल हो रहा है, कई यूजर्स पाकिस्तान की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, अब तक पाकिस्तान का रिएक्शन सामने नहीं आया है। श्रीलंका साइक्लोन दितवाह की वजह से भारी बाढ़ का सामना कर रहा है। इससे 390 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 370 लोग लापता हैं। देश में 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, लगभग 2 लाख लोग घर छोड़कर शेल्टर होम में रह रहे हैं। श्रीलंका में बाढ़ की 5 तस्वीरें… पाकिस्तान ने तुर्किये को उसी का भेजा रिलीफ मटेरियल वापस भेजा था यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की हो। साल 2022 में तुर्किये में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान पाकिस्तान ने तुर्किये को उसी का भेजा रिलीफ मटेरियल वापस पैक करके भेज दिया था। दरअसल, साल 2021 में पाकिस्तान में बाढ़ के बाद तुर्किये ने मदद भेजी थी। तुर्किये ने इस हरकत के लिए पाकिस्तान को फटकार भी लगाई थी। तुर्किये और सीरिया में भूकंप से 47 हजार लोगों की मौत हुई थी। राहत सामग्री ले जा रही पाकिस्तानी फ्लाइट के लिए भारत ने एयरस्पेस खोला भारत ने तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रही पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की मंजूरी दी। यह मंजूरी सिर्फ 4 घंटों के अंदर दी गई। ओवरफ्लाइट यानी, जब कोई विदेशी विमान किसी देश की सीमा के ऊपर से गुजरता है, लेकिन वहां लैंड नहीं करता, तो उसे ओवरफ्लाइट कहते हैं। सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे भारतीय एयरस्पेस के ऊपर से उड़ान भरने की रिक्वेस्ट की थी। पाकिस्तान ने 1 दिसंबर को ही ओवरफ्लाइट इजाजत मांगी थी। इसका मकसद श्रीलंका को मानवीय मदद देना बताया गया। इसे देखते हुए भारत ने बहुत तेजी से रिक्वेस्ट प्रोसेस की। दितवाह 20 सालों में आया सबसे खतरनाक तूफान चक्रवात दितवाह 2025 के उत्तर हिंद महासागर साइक्लोन सीजन का चौथा चक्रवात है, जो 26 नवंबर को श्रीलंका के दक्षिण-पूर्वी तट के पास बना। इसका नाम यमन ने रखा था। यह श्रीलंका में 20 सालों में आया खतरनाक तूफान माना जा रहा है। मैप से समझिए साइक्लोन दितवाह का रास्ता… भारत ने श्रीलंका को मदद भेजी भारत ने साइक्लोन दितवाह से निपटने के लिए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को 53 टन राहत सामग्री भेजी है। कोलंबो में इंडियन नेवी के दो जहाज से 9.5 टन इमरजेंसी राशन भेजा गया है। इनमें टेंट, तिरपाल, कंबल, हाइजीन किट, रेडी-टू-ईट खाने की चीजें, दवाइयां और सर्जिकल इक्विपमेंट समेत 31.5 टन और राहत सामग्री एयरलिफ्ट करने के लिए इंडियन एयर फोर्स के तीन एयरक्राफ्ट तैनात हैं। साथ ही पांच लोगों की मेडिकल टीम, NDRF की 80 लोगों की स्पेशल टीम भी भेजी हैं। इसके अलावा, नई दिल्ली ने इंडियन नेवी के जहाज सुकन्या (त्रिंकोमाली में) पर 12 टन और राहत सामग्री भेजी है, जिससे कुल सामग्री 53 टन हो गई है। —————— ये खबर भी पढ़ें… मुनीर का प्रमोशन रोक लंदन क्यों गए PM शहबाज: 3 दिन बाद भी CDF नहीं बने पाकिस्तानी आर्मी चीफ, संविधान संशोधन के बाद भी पद खाली पाकिस्तान में 27वें संवैधानिक संशोधन के बाद भी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF) नहीं बन पाए हैं। इसके लिए 29 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होना था, लेकिन 3 दिन बाद भी यह पद खाली पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

मुनीर का प्रमोशन रोक लंदन क्यों गए PM शहबाज:3 दिन बाद भी CDF नहीं बने पाकिस्तानी आर्मी चीफ, संविधान संशोधन के बाद भी पद खाली

PMO का नाम अब सेवा तीर्थ होगा:देशभर के राजभवन अब लोकभवन कहलाएंगे, मोदी बोले- हम सत्ता से सेवा की ओर बढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *