पाकिस्तान गाजा में 20 हजार सैनिक तैनात करेगा:दावा- ये हमास से हथियार सरेंडर कराएंगे, पाकिस्तान-इजराइल में सीक्रेट समझौता

पाकिस्तान ने इजराइल के साथ सीक्रेट समझौता के तहत गाजा में अपने 20 हजार सैनिक तैनात करेगा। इन सैनिकों का काम हमास से हथियार सरेंडर करवाना और इलाके में शांति बनाए रखना होगा। ये सैनिक इंटरनेशनल स्टैबिलाइजेशन फोर्स (ISF) का हिस्सा होंगे, जो गाजा में शांति समझौते को लागू करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्र की राजधानी काहिरा में एक सीक्रेट बैठक हुई थी। इसमें इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के बड़े अधिकारी के साथ पाकिस्तान और अमेरिकी खुफिया एजेंसी के लोग शामिल थे। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गाजा जंग को रोकने के लिए 29 सितंबर को 20 सूत्री शांति योजना पेश की थी। इस योजना में हमास का हथियार डालना सबसे अहम शर्त है। पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती नहीं चाहता तुर्किये रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्किये, अजरबैजान और कतर इस फैसले से नाराज हैं। ये देश नहीं चाहते हैं कि पाकिस्तानी सैनिकों की गाजा में तैनाती हो। पाकिस्तान की तुर्किये से गहरी दोस्ती है, लेकिन वह ट्रम्प को भी नाराज नहीं करना चाहता। पाकिस्तानी सैनिक गाजा में इंडोनेशिया और अजरबैजान के सैनिकों के साथ मिलकर काम करेंगे। वे गाजा में सिक्योरिटी मैनेजमेंट देखेंगे, इमारतें बनवाएंगे और हमास को पूरी तरह कंट्रोल करेंगे। ट्रम्प ने मिस्र में सीजफायर समझौते पर साइन किए थे ट्रम्प ने 13 अक्टूबर को मिस्र के शहर शर्म अल शेख में गाजा शांति समझौते पर साइन किए थे। इस दौरान 20 से ज्यादा देशों के नेता वहां मौजूद थे, लेकिन इजराइल और हमास को नहीं बुलाया गया था। शांति प्रस्ताव पर साइन करने के बाद ट्रम्प ने समझौते का आखिरी पेज प्रेस को दिखाया था। इसपर लिखा था कि हर व्यक्ति को सम्मान, शांति और बराबर मौके मिलने चाहिए। हम चाहते हैं कि यह क्षेत्र ऐसा हो जहां हर कोई शांति और सुरक्षा में अपने सपने पूरे कर सके चाहे वह किसी भी धर्म या नस्ल का हो। पाकिस्तान ने इजराइल को देश की मान्यता नहीं दी पाकिस्तान ने भले ही इजराइल के साथ सीक्रेट समझौता किया है, लेकिन उसने आज इजराइल को देश की मान्यता नहीं दी है। उसके नेता कई बार सभी मुस्लिमों देशों से इजराइल के खिलाफ के साथ आने की अपील कर चुके हैं। पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने 10 अक्टूबर को कहा था कि इजराइल का मकसद मुस्लिम दुनिया की ताकत खत्म करना है। इजराइल के साथ नरमी बरतना गलत है। मुस्लिम देशों को इजराइल के खिलाफ साथ आना होगा। ट्रम्प के सीजफायर प्लान के 20 पॉइंट ट्रम्प के प्लान में गाजा में युद्ध रोकना, सभी बंधकों को छोड़ना और गाजा में प्रशासन चलाने के लिए एक अस्थायी बोर्ड बनाने का प्रस्ताव है। ट्रम्प इस बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे और इसमें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी होंगे। —————————— यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने बांग्लादेश को कराची-पोर्ट इस्तेमाल करने का ऑफर दिया:20 साल बाद आर्थिक मुद्दों पर बातचीत; भारत ने बांग्लादेश की ट्रांजिट सुविधा रोकी थी पाकिस्तान ने बांग्लादेश को अपने कराची पोर्ट का इस्तेमाल करने की पेशकश की है। यह प्रस्ताव दोनों देशों के बीच सोमवार को ढाका में हुई पाकिस्तान-बांग्लादेश जॉइंट इकोनॉमिक कमीशन (JEC) की 9वीं बैठक में रखा गया। यह बैठक करीब 20 साल बाद हुई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

विमेंस वनडे रैंकिंग- मंधाना ने करियर बेस्ट रेटिंग हासिल की:नंबर-1 पर कायम, जेमिमा ने 8 स्थान की छलांग लगाई; प्रतिका टॉप-30 में शामिल

केंद्र ने 8वें वेतन आयोग की शर्तों को मंजूरी दी:एक जनवरी से लागू हो सकता है, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को फायदा होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *