पाकिस्तानी सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस:कहा- भारत ने हम पर पहले हमला किया, हमने आत्मरक्षा में जवाब दिया; कल शहबाज शरीफ ने भी यही कहा था

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दूसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने रविवार शाम 7.45 बजे मीडिया के सामने दावा किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया। चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत पर जो भी हमले किए हैं, वे आत्मरक्षा में किए गए थे। उन्होंने पाकिस्तानी सेना की तारीफ भी की। पाकिस्तान की जनता अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय रक्षा के लिए तैयार है। भारत मिलिट्री ऑपरेशन चाहता है तो ये उसकी मर्जी है, आगे ये किधर जाएगा ये हमारी मर्जी होगी। एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी लगभग यही बातें कहीं थीं। उन्होंने भी भारत पर पहले हमले की बात कहते हुए अपनी सेना की तारीफ की थी। भारत पाकिस्तान में कल ही सीजफायर हुआ भारत पाकिस्तान के बीच कल ही 4 दिन के संघर्ष के बाद सीजफायर हुआ। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे सीजफायर का ऐलान होने के 3 घंटे बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान का कहना है कि पेशावर एयरपोर्ट के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया था। पेशावर में ड्रोन के नजर आते ही एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया था। कुछ लोगों को एंटी एयरक्राफ्ट गन फायरिंग आवाज सुनाई दी थी। पाकिस्तान बोला- हम सीजफायर को मानने के लिए प्रतिबद्ध पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था पाकिस्तान संघर्ष विराम का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुछ इलाकों में भारत सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन हमारे सैनिक जिम्मेदारी और संयम के साथ स्थिति संभाल रहे हैं। हमारा मानना है कि सीजफायर का क्रियान्वयन अधिकारी लेवल पर आपस में बातचीत करके किया जाना चाहिए। जबकि जंग के हालात में मौजूद सैनिकों को संयम बरतना चाहिए। PAK पीएम शहबाज शरीफ का दावा- हमने भारत को जवाब दिया सीजफायर के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। पिछली रात पूरी दुनिया ने देखा कि हमारी सेना ने अपने से कई गुना ताकतवर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने दावा किया कि इतिहास हमेशा याद रखेगा कि पाकिस्तान की सेना और लड़ाकू विमानों ने कैसे कुछ ही घंटों में भारतीय सेना की तोपों को खामोश कर दिया। शरीफ ने 12 मिनट की स्पीच में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया जरूर अदा किया।

More From Author

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 40 जवान-अफसर मारे गए:सेना बोली- कंधार हाईजैक, पुलवामा अटैक में शामिल 3 आतंकी समेत 100 से ज्यादा आतंकी ढेर किए

एमबापे की हैट्रिक के बावजूद हारी रियल मैड्रिड:ला लिगा एल-क्लासिको में बार्सिलोना ने 4-3 से हराया; राफिन्हा ने 2 गोल दागे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *