पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत ने अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम हमला कर देंगे। आसिफ ने शुक्रवार को यहा बयान दिया। पहलगाम हमले के बाद आसिफ अपने बयान को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान 30 साल से आतंकियों को पाल रहा है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। तरार ने पाकिस्तान पर भारतीय हमले का दावा किया था। भारत ने शुक्रवार को ही पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टा अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। बयानबाजी के बीच पाकिस्तानी सेना लगातार LoC पर फायरिंग कर रही है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर इलाकों में पाकिस्तानी फौज ने लगातार 9वें दिन सीजफायर वॉयलेशन किया। भारतीय सेना लगातार पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब दे रही है। इस बीच, जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री और महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। चंद्रपुर फैक्ट्री के मैनेजर ने PTI को बताया कि छुट्टियां कैंसिल होने के आदेश मैनेजर ने दिए हैं। पहलगाम हमले के बाद हो रहे डेवलपमेंट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
