पाकिस्तानी पीएम शहबाज का झूठ- भारत ने पहले सीजफायर तोड़ा:कहा- पहलगाम की आड़ में पाकिस्तान पर हमला बेबुनियाद; हम खून के आखिरी कतरे तक लड़ेंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे फिर झूठा दावा किया। शहबाज ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया। शहबाज ने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। पिछली रात पूरी दुनिया ने देखा कि हमारी सेना ने अपने से कई गुना ताकतवर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। शहबाज ने कुल 30 मिनट की स्पीच में एक बार भी सीजफायर का जिक्र नहीं किया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिका की भूमिका के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। भारत-पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन से जारी जंग के बाद शनिवार शाम 5.30 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। उन्होंने लिखा, ‘यूएसए की मध्यस्थता में रातभर चली लंबी बातचीत के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’ सीजफायर के ऐलान के बाद महज 3 घंटे में भारत में गोलाबारी और ड्रोन अटैक भारत में विदेश मंत्रालय ने शाम 6 बजे सीजफायर होने की जानकारी दी थी। लेकिन 3 घंटे से भी कम समय में पाकिस्तान ने इसके 3 घंटे बाद ही भारत के कई शहरों में गोलाबारी और ड्रोन अटैक शुरू कर दिया। इस वजह से कई शहरों में ब्लैकआउट करना पड़ा। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने दावा किया कि पेशावर में भारतीय ड्रोन दिखाई दिया है। इसके बाद पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया। इस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया। भारत-पाक तनाव से जुड़ी पल-पल की खबर पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

कार की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत:गरियाबंद में घायलों को तड़पता छोड़कर भागा ड्राइवर; समय पर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची

बिलासपुर में जलसंकट, बोरवेल संचालकों को चेतावनी:कलेक्टर बोले- सभी बोर मशीनों में लगाएं GPS सिस्टम, PHE को मानिटरिंग करने दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *