पहली बार अंतरिक्ष की सैर पर रवाना हुईं 6 महिलाएं:सिंगर कैटी पेरी और जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन शामिल, ब्लू ओरिजिन का रॉकेट लॉन्च हुआ

मशहूर हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी, अमेरिकी बिलिनेयर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज की अंतरिक्ष की सैर पर रवाना हो गई है। उनका स्पेस मिशन शाम 7 बजकर 2 मिनट पर लॉन्च हुआ। इस यात्रा में उनके साथ चार और महिलाएं भी गई हैं। इनमें टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और NASA की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे शामिल हैं। खास बात ये है कि 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू है। 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी। जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी का रॉकेट इस क्रू को अंतरिक्ष लेकर गया है। ये यात्रा 11 मिनट की होगी। यह मिशन ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया है। स्पेस मिशन की मिनट-टु-मिनट अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं….

More From Author

वक्फ कानून पर हिंसा-24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं:प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम किया; मुर्शिदाबाद में हालात सुधरे,19 विस्थापित परिवार वापस लौटे

​​​​​​​छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:7 साल की बच्ची का किडनैप; सांसद का SSP ऑफिस पर कब्जा; पेट्रोल-पंप कर्मचारी की पिटाई; VIDEO में 10 खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *