पहलगाम हमला- नया CCTV फुटेज, लोग भागते दिखे:रूस से भारत को मिलीं पोर्टेबल मिसाइलें, ड्रोन-चॉपर को मार गिराएंगी; PAK ने 11वें दिन सीजफायर तोड़ा

पहलगाम आतंकी हमले को 13 दिन बीत चुके हैं। रविवार को हमले के समय का एक और वीडियो सामने आया है। एक मार्केट में लगे CCTV में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। बढ़ते तनाव के बीच रूस से इग्ला-एस पोर्टेबल मिसाइलों की नई खेप भारत पहुंची है। छोटी और कंधे पर ले जाने वाली ये पोर्टेबल मिसाइलें ड्रोन और चॉपर को मार गिरा सकती हैं। 260 करोड़ की डील से हवाई सुरक्षा मजबूत होगी। फास्ट ट्रैक खरीद में सेना ने 48 दूसरे रॉकेट लॉन्चर, 90 बहुत कम दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम (VSORADS) का टेंडर भी जारी किया है। इधर, पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन 4-5 मई की रात LoC के आसपास कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। 17 घायल हुए थे। 4 आतंकियों की तस्वीर भी सामने आई। हमले के मास्टर माइंड का नाम हाशिम मूसा है। भारत-पाक तनाव के बीच 4 मई के अन्य अपडेट्स… पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी हर जानकारी के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

ट्रम्प के टैरिफ ने रोकी दक्षिणपंथी पार्टियों की जीत:कनाडा के बाद ऑस्ट्रेलिया में बनी वामपंथी सरकार; सर्वे में पिछड़ने के बाद भी जीते अल्बनीज

रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में ऑरेंज अलर्ट:2 दिन अंधड़ चलेगी, ओले गिरेंगे, बस्तर-सरगुजा में बौछारें पड़ेंगी, 5 डिग्री लुढ़का पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *