पहलगाम हमला- आतंकियों को पनाह देने वाले 2 लोग गिरफ्तार:NIA ने पहलगाम से अरेस्ट किया; आरोपियों ने बताया- आतंकी पाकिस्तानी नागरिक, लश्कर से जुड़े

पहलगाम आतंकी हमले के दो महीने बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों ने हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकियों को पनाह दी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार हैं। पूछताछ में दोनों ने आतंकियों की पहचान बताई और यह भी पुष्टि की कि वे पाकिस्तानी नागरिक थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े हुए थे। NIA के मुताबिक, परवेज और बशीर ने हमले से पहले इन तीनों आतंकियों को हिल पार्क स्थित एक अस्थायी ढोक (झोपड़ी) में जानबूझकर ठहराया था। उन्होंने उन्हें खाना और अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं थी। पहलगाम हमले में 27 पर्यटकों की जान गई थी 22 अप्रैल को हुए इस हमले में दो विदेशी पर्यटकों समेत 27 की मौत हो गई थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आतंकियों ने पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर चुन-चुनकर निशाना बनाया था। घटना पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बैसारन घाटी में हुई थी। हमले की जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे हमले के बाद हुई जांच में तीन आतंकियों के नाम सामने आए थे। 24 अप्रैल को अनंतनाग पुलिस ने 3 स्केच जारी किए। इसमें तीन आतंकियों के नाम थे, अनंतनाग का आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली उर्फ तल्हा भाई। मूसा और अली पाकिस्तानी हैं। मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप में कमांडो रह चुका है।

More From Author

दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स-कंपनी FedEx के संस्थापक का निधन:फ्रेडरिक ने 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली; सैनिक से बिजनेसमैन बने थे

25 जून बाजार के लिए अहम, रिवर्सल दिख सकता है:एक्सपर्ट से जानें ट्रेडिंग के लिए खास-समय, लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *