पहलगाम अटैक करने वाले आतंकी कश्मीर में ही छिपे:इंटेलिजेंस एजेंसी बोली- उनके पास राशन-पानी, पहाड़ों में लंबा वक्त काट सकते हैं

पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के अभी कश्मीर में ही छिपे होने की संभावना है। इंटेलिजेंस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आतंकी अभी भी दक्षिण कश्मीर के जंगलों में छिपे हैं। उनके पास राशन-पानी है, ऐसे में ये इन पहाड़ी इलाकों में लंबे समय तक रह सकते हैं। इस बीच, अमेरिका की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पूरा समर्थन देने की बात कही है। दूसरी ओर, 14 तरह के वीजा होल्डर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल थी। 70 के करीब पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पर फंसे हुए। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से बॉर्डर बंद है। पहलगाम के बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी गोलीबारी में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। 17 लोग घायल हुए थे। गुरुवार के बड़े अपडेट्स पहलगाम हमले के बाद हो रहे डेवलपमेंट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

आज GT vs SRH:सीजन में दूसरी बार होगा सामना, अहमदाबाद में हैदराबाद को गुजरात के खिलाफ पहली जीत की तलाश

ट्रम्प ने माइक वाल्ट्ज को संयुक्त राष्ट्र का राजदूत बनाया:NSA के पद से हटाया; विदेश मंत्री मार्को रूबियो को कार्यकारी NSA बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *