पत्नी से लड़ाई के बाद महानदी में गया युवक….फंसा, VIDEO:बियर पीकर मिट्टी के टीले में सो गया, पानी का बढ़ा लेवल, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

रायपुर के आरंग स्थित महानदी में एक युवक पानी का लेवल बढ़ने से फंस गया। युवक अपनी पत्नी से लड़ाई के बाद बियर पीकर मिट्टी के टीले में सो गया था। जब उसकी नींद खुली तो पानी का लेवल बहुत बढ़ चुका था। उसने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। जिसके बाद उसने चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी। पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम 7 बजे के करीब कुछ लोग घूमते हुए महानदी के किनारे में ब्रिज के नीचे पहुंचे। तभी उन्होंने मिट्टी के टीले में बैठा हुए एक युवक देखा। वह लोगों से चिल्ला कर मदद मांग रहा था। पानी का लेवल बढ़ने से वह बीच में फंस गया। लड़कों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF से युवक के रेस्क्यू के लिए संपर्क किया। ब्रिज से रस्सी के सहारे रेस्क्यू रेस्क्यू टीम युवक को बचाने के लिए रस्सी के सहारे ब्रिज से नीचे उतरी। अंधेरा होने की वजह से युवक की लोकेशन देखने में कठिनाई आ रही थी। नीचे युवक को रस्सी से बांधा गया। फिर क्रेन के सहारे युवक को ऊपर खींचा गया। इस प्रकार युवक सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ट्रैफिक को भी मैनेज करते रहे। बियर पीकर सो गया था युवक पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक हेमंत(47) महासमुंद का रहने वाला था। उसक घरेलू बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया। फिर महानदी में ब्रिज के नीचे बने मिट्टी के टीले में जाकर बैठ गया। युवक ने बियर पी फिर उसकी आंख लग गई। वह टीले पर ही सो गया। डैम का गेट खुलने से पानी का लेवल बढ़ा बुधवार को दिन भर बारिश होने की वजह से निसदा डैम में वाटर लेवल बढ़ने से गेट खोला गया। जिससे महानदी का भी वाटर लेवल बढ़ गया। युवक जिस जगह पर सोया था उसके चारों तरफ पानी आ गया। जब उसकी नींद खुली तो उसने लोगों से मदद मांगी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

More From Author

जबरन नसबंदी केस में डेनमार्क PM ने माफी मांगी:60 साल पहले महिलाओं को जबर्दस्ती गर्भनिरोधक डिवाइस लगाई गई थी

श्रीराम के दरबार तक पहुंचा उत्‍तराखंड पेपर लीक मामला:रामलीला मंच का वीडियो वायरल, सीएम धामी ने कहा था-राज्‍य में नकल जिहाद की साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *