पत्नी और डेढ़ साल की बेटी को जिंदा जलाया:रायगढ़ में जंगल जाकर पति ने भी फांसी लगाकर की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गुरुवार रात को पति ने अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी को जिंदा जला दिया। फिर खुद भी घर से थोड़ी दूर जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान सुरेश कुमार गुप्ता, पत्नी चांदनी गुप्ता और डेढ़ वर्षीय बेटी आकांक्षा गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। यह खबर अभी अपडेट हो रही है….

More From Author

तिमाही नतीजों के बाद TCS का शेयर 6% चढ़ा:₹4,278 पर कारोबार कर रहा, कंपनी को तीसरी तिमाही में ₹12,380 करोड़ का मुनाफा

JEE एडवांस्ड के अटेम्‍प्‍ट नहीं बढ़ेंगे:सुप्रीम कोर्ट ने 2 से बढ़ाकर 3 अटेम्‍प्‍ट करने की याचिका खारिज की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *