पंत बतौर विकेटकीपर हाईएस्ट सेंचुरी वाले भारतीय:उन्होंने शतक के बाद जंप करके सेलिब्रेट किया, बुमराह की बॉल पर 3 कैच छूटे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं। शनिवार को भारतीय टीम 471 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने सिक्स से सेंचुरी पूरी की, उसके बाद जंप करके सेलिब्रेट किया। जसप्रीत बुमराह की बॉल पर बेन डकेट के 2 और ओली पोप का एक कैच छूटा। पढ़िए IND Vs END टेस्ट के दूसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… पहले रिकार्ड्स… अब मोमेंट्स… 1. बशीर की पहली बॉल पर पंत ने गिर कर चौका लगाया
दूसरे दिन अपना पहला ओवर डाल रहे शोएब बशीर की पहली बॉल पर ऋषभ पंत ने गिरकर शॉट खेला और चौका लगाया। पंत ने गेंद को लेग स्लिप के ऊपर से स्कूप कर दिया और चौका जड़ दिया। शॉट खेलते-खेलते वह जमीन पर पीठ के बल गिर पड़े। इसी ओवर की पांचवीं बॉल पर पंत ने हुक शॉट खेलकर सिक्स भी लगाया। 2. पंत की सिक्स से सेंचुरी, जंप करके सेलिब्रेट किया
भारतीय पारी के 100वें ओवर की पहली बॉल पंत ने बशीर को सिक्स लगाकर शतक पूरा किया। बशीर की ओवरपिच बॉल पर पंत आगे बढ़े, बल्ले से एक हाथ छूट गया, लेकिन फिर भी शॉट पूरा खेला और गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्के के लिए भेज दिया। इसके बाद पंत ने एक्रोबेटिक तरीके से जंप लगाकर सेंचुरी सेलिब्रेट की। 3. जेमी स्मिथ ने पंत की स्टंपिंग छोड़ी
104वें ओवर की दूसरी बॉल पर ऋषभ पंत को विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने जीवनदान दिया। शोएब बशीर ने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर धीरे से फेंकी, पंत तेजी से आगे बढ़े और ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह चूक गए। उन्होंने शॉट में इतना जोर लगाया था कि उनका बल्ला हाथ से छूटकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर उड़ गया। पंत किसी तरह भागकर क्रीज में वापस आ गए, लेकिन विकेटकीपर स्मिथ ने स्टंपिंग का आसान मौका गंवा दिया। 4. पोप के डाइविंग कैच से करुण नायर आउट
8 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे नायर सिर्फ चार बॉल ही खेल सके। बेन स्टोक्स की बॉल पर उनका कैच ओली पोप ने शून्य के स्कोर पर पकड़ा। स्टोक्स ने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर फेंकी, नायर ने कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग खराब रही। गेंद सीधे शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर खड़े पोप की ओर गई, जिन्होंने बाएं तरफ डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। 5. पंत 134 रन बनाकर LBW आउट हुए 108वें ओवर की दूसरी बॉल पर ऋषभ पंत 134 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग की अंदर आती हुई गेंद को पंत ने खेलने के बजाय छोड़ दिया और गेंद सीधे पैड्स पर लगी। अंपायर ने बिना देर किए उंगली उठा दी। पंत ने रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद मिडिल स्टंप के ऊपर जाकर लग रही थी। 6. शॉट खेलते समय पंत का जूता निकला
जोस टंग की बॉल पर शॉट खेलते समय ऋषभ पंत के एक पैर का जूता क्रीज पर ही निकल गया। इसके बाद पंत बिना जूते के ही रन के लिए भाग गए। 7. सुनील गावस्कर ने पंत की तारीफ की
6 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सुनील गावस्कर ने पंत के आउट होने पर उनके शॉट खेलने के तरीके को “स्टूपिड, स्टूपिड, स्टूपिड” कहा था, हेडिंग्ले में शनिवार को पंत के शतक लगाने के बाद कमेंट्री बॉक्स में फिर से वही सुनील गावस्कर थे, लेकिन इस बार उनके मुंह से निकला, “शानदार, शानदार, शानदार”। 8. बुमराह की बॉल पर डकेट के दो कैच छूटे
7वें ओवर में बेन डकेट को दूसरा जीवनदान मिला। बुमराह के ओवर की आखिरी बॉल पर रवींद्र जडेजा से बैकवर्ड पॉइंट्स पर डकेट का कैच ड्रॉप हुआ। इससे पहले 5वां ओवर डाल रहे बुमराह की 5वीं बॉल यशस्वी जायसवाल से कैच ड्रॉप हो गया था। 9. यशस्वी ने पोप का कैच छोड़ा
इंग्लिश पारी के 31वें ओवर में ओली पोप को जीवनदान मिला। पोप बुमराह की बाहर जाती बॉल को स्लिप के बाहर जानबूझकर थर्ड मैन की ओर खेलने की कोशिश की, लेकिन बैट का किनारा लेते हुए बॉल गई। जायसवाल ने दाई ओर डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की, गेंद हाथों में तो आई लेकिन पकड़ में नहीं रही। 10. DRS लेकर आउट होने से बचे रूट
34वें ओवर में जो रूट DRS लेकर आउट होने से बच गए। मोहम्मद सिराज की अंदर आती बॉल रूट के पैर पर लगी। अपील पर फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया। ऐसे में रूट ने DRS की मांग की। रिप्ले देखने से पता लगा कि बॉल लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। 11. बुमराह की नोबॉल पर कैच हुए हैरी ब्रुक
हैरी ब्रूक को 49वें ओवर में जीवनदान मिला। वे जसप्रीत बुमराह के ओवर की 4वीं बॉल पर सिराज को कैच थमा बैठे, लेकिन फील्ड अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। _____________________ यह खबर भी पढ़ें… लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन ओली पोप ने सेंचुरी लगाई:बुमराह को 3 विकेट मिले; भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला टेस्ट हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। रविवार को तीसरा दिन दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरे दिन भारतीय टीम 471 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम ने अपने आखिरी 7 विकेट 41 रन पर गंवा दिए। पूरी खबर

More From Author

ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 290 और नागरिक भारत पहुंचे:अब तक 1,117 भारतीय स्वदेश लौटे; प्लेन से उतरते ही वन्दे मातरम के नारे लगाए

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:AI स्टार्टअप परप्लेक्सिटी खरीद सकती है एपल, ओप्पो का सस्ता मिलिट्री-ग्रेड स्मार्टफोन A5 लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *