पंजाब में AAP विधायक की गोली लगने से मौत:देर रात पिस्टल साफ करते समय हुआ फायर, सिर से आर-पार हुई गोली

पंजाब में लुधियाना के विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई। उन्हें पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल में पहुंचे। बाद में अधिकारी गोगी के घर भी पहुंचे। ADCP जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। कई प्रोग्रामों में शामिल होकर घर पहुंचे थे
जानकारी के मुताबिक गोगी शुक्रवार शाम को बुड्‌ढा दरिया पर पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात समेत कई अन्य प्रोग्रामों में शिरकत करके घर पहुंचे थे। गोगी ने अपने नौकर से कहकर खाना भी तैयार करवाया। इस बीच अचानक से गोगी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी, बेटा और नौकर कमरे में पहुंचे। गोगी खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरे थे। परिवार के सदस्यों ने तुरंत शोर मचाकर सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। सुरक्षा कर्मी और परिवार के सदस्य गोगी को अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें डेड घोषित कर दिया गया। विधायक के घर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा सुबह साढ़े 4 बजे गोगी के घर पहुंचे। अमन अरोड़ा ने कहा कि गोगी के परिवार और पार्टी को पूरा ने होने वाला घाटा पड़ा है। गोगी बहुत ही मेहनती नेता था। पुलिस सभी थ्योरियों पर काम कर रही है। परिवार के साथ उनकी संवेदना है। पूर्व मंत्री को हराकर विधायक बने थे
2022 के विधानसभा चुनाव में गोगी लुधियाना के वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हराया था। गोगी को करीब 40 हजार वोट मिले थे।

More From Author

बलरामपुर में करीब 4 डिग्री पहुंचा पारा:छत्तीसगढ़ में 3 दिन कम होगी ठंड, बारिश के भी आसार; रायपुर में रात का तापमान 12°C

कैलिफोर्निया में आग के बाद लूटपाट का खतरा:लॉस एंजिलिस में ₹16 लाख करोड़ का नुकसान, लोगों को मिल रहे गलत एक्जिट अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *