देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश तेज हो गई है। शुक्रवार को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। पंजाब के 9 जिले बाढ़ के पानी में डूबे हैं। राज्य के 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां 31 अगस्त से बढ़ाकर 3 सितंबर तक कर दी गई हैं। 27 अगस्त से सभी स्कूल बंद हैं। रविवार को जालंधर और लुधियाना जिलों के कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। सेना और NDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव में जुटी है। पंजाब में बारिश और बाढ़ के चलते हरियाणा में नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। राज्य में बाढ़ का हाईअलर्ट है। घग्गर, यमुना और मारकंडा नदी ओवरफ्लो हो गई हैं। सोमवार को हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए है। राज्य में 2 सितंबर तक भारी बारिश की आशंका है। इधर, राजस्थान के 27 और मध्य प्रदेश के 17 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में रविवार रात से झमाझम बारिश जारी है। राजस्थान के जोधपुर, झुंझुनूं और टोंक में आज सभी स्कूल बंद हैं। MP में 2 और 3 सितंबर को भी तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में चार जिलों में बादल फटा। किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के चलते 130 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 33 लोग लापता है। इनका अब तक पता नहीं चल पाया है। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
