पंजाब के 1600 से ज्यादा गांवों में बाढ़, 37 मौतें:दिल्ली में यमुना का जलस्तर 2013 के बाद सबसे ज्यादा; हिमाचल में बर्फबारी

पंजाब के सभी 23 जिलों में अब भी बाढ़ के हालात बने हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 1655 गांवों के 3.55 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। अब तक बाढ़ वाले इलाकों से करीब 20 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 37 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से 1,75,286 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली में बुधवार शाम तक यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुंच गया। यह 2013 के रिकॉर्ड स्तर से ज्यादा है। यमुना बाजार इलाके में लगाए गए राहत शिविरों में पानी घुस गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। लाहौल स्पीति के बारालाचा में बुधवार शाम को 3 इंच से ज्यादा बर्फ पड़ी। इससे बारालाचा टॉप पर तीन ट्रक फंस गए। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:पुर्तगाल में टूरिस्ट ट्रेन पटरी से उतर बिल्डिंग से टकराई, 15 लोगों की मौत, 18 घायल

ट्रम्प से पुतिन बोले-मोदी-जिनपिंग से ऐसे बात नहीं कर सकते:कहा- हम अच्छे पार्टनर; ट्रम्प बोले थे- भारत यूक्रेन जंग बढ़ावा दे रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *