‘पंचायत’ में क्रांति देवी के किरदार में सुनीता राजवर:ट्रक ड्राइवर पिता से मिला सिनेमा प्रेम, नौकरानी के ही रोल मिलते थे तो एक्टिंग छोड़ी; जानें पूरी प्रोफाइल

पंचायत वेब सीरीज का चौथा सीजन आ चुका है। इस सीजन में फुलैरा गांव की राजनीति केंद्र में हैं जिसमें नीना गुप्ता का कैरेक्टर मंजू देवी और सुनीता राजवर का कैरेक्टर क्रांति देवी एक दूसरे के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़ती दिख रही हैं। वेब सीरीज के तीसरे सीजन में क्रांति देवी और उनके पति बनराकस के कैरेक्टर को एक्सप्लोर किया गया था। वहीं इस सीजन में क्रांति देवी के कैरेक्टर को केंद्र में रखा गया है। सुनीता राजवर ने निभाया है क्रांति देवी का किरदार वेब सीरीज में क्रांति देवी का किरदार सुनीता राजवर ने निभाया है। ये किरदार वेब सीरीज के दूसरे सीजन में इंट्रोड्यूस किया गया था। वो भूषण यानी बनराकस की पत्नी हैं जो प्रधान-पत्नी की प्रतिद्वंदी हैं। इस सीजन में उनके किरदार की काफी तारीफ की गई और सुनीता राजवर को बेहतरीन एक्टर के तौर पर देखा गया। एक इंटरव्यू में सुनीता राजवर कहती हैं कि ऑडिशन के दौरान वो मंजू देवी का किरदार निभाना चाहती थीं। उस समय उन्हें क्रांति देवी का किरदार दिया गया था। सुनीता कहती हैं कि तब थोड़ा अफसोस जरूर हुआ लेकिन अब जिस तरह लोग कैरेक्टर को पसंद कर रहे हैं और उनकी प्रतिभा को पहचान रहे हैं, वो खुश हैं। सिनेमा लवर पिता से लगा एक्टिंग का चस्का सुनीता के पिता ट्रक चलाया करते थे। परिवार की आर्थिक हालत कुछ खास नहीं थी। इसके बावजूद उनके पिता ने पूरी कोशिश करी कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई कमी न आए। सुनीता के पिता को फिल्में देखना और उनके बारे में बात करना काफी पसंद था। वो हर शुक्रवार को पूरे परिवार को थिएटर लेकर जाया करते थे। यहीं से सुनीता का सिनेमा के प्रति प्यार की शुरुआत हुई। स्कूल में डांस और ड्रामा के जरिए उनका ये प्यार और गहरा होता चला गया। नैनीताल में कॉलेज के दौरान एक बार वो स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। यहां NSD के पुराने स्टूडेंट्स ने उन्हें देखा और उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जाने का सुझाव दिया। परेशान होकर छोड़ दी थी एक्टिंग 90 के दशक में NSD से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद सुनीता 30 हजार रुपए और फिल्मों में एक्टिंग करने का सपना लिए मुंबई चली आईं। लेकिन यहां जीवन उतना आसान नहीं था। जूनियर आर्टिस्ट के काम के लिए उन्हें स्ट्रगल करना पड़ रहा था। कई बार दूसरे एक्टर्स के साथ छोटे-छोटे, गंदे कमरों में रहीं। कभी छोटे से रोल के लिए लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता। कई बार उन्हें रोल मिलता तो नौकरानी का मिलता। नौकरानी के रोल में उन्हें टाइपकास्ट कर दिया गया। इस सबसे सुनीता इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने दो साल के लिए एक्टिंग छोड़ दी। गुल्लक से की वापसी एक्टिंग छोड़ने के बाद सुनीता गुल्लक वेब सीरीज के लिए ऑडिशन देने का कॉल आया और उन्हें बिट्टू की मम्मी का किरदार निभाने का मौका मिला। इससे उन्हें नई पहचान मिली। ये वेब सीरीज हिट रही और इसमें सुनीता के किरदार को काफी सराहा गया। इसके बाद पंचायत में भी उन्हें लोगों ने पसंद किया और आखिरकार उनका करियर चल निकला। कान्स फिल्म फेस्टिवल में बुलाया गया सुनीता को उनकी फिल्म संतोष के लिए 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बुलाया गया। इस फिल्म में सुनीता पुलिसवाली का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले वो ये रिश्ता क्या कहलाता है, हिटलर दीदी जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक चालीस की लास्ट लोकल, मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं जैसी फिल्मों में भी काम किया है। मगर उन्हें असली पहचान ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से ही मिली है। ऐसी ही और खबरें पढ़ें….. CBSE 10वीं की परीक्षा 2026 से 2 बार होगी: पहली परीक्षा कम्‍पल्‍सरी, दूसरी ऑप्शनल; अप्रैल-जून में नतीजे, सप्लीमेंट्री खत्म CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) 10वीं के स्टूडेंट 2026 से साल में 2 बार एग्जाम देंगे। एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बुधवार को यह जानकारी दी है। नए परीक्षा पैटर्न के मुताबिक, पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए जरूरी होगी और दूसरी ऑप्शनल। पूरी खबर पढ़ें….

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:सूटकेस कांड की सुलझी गुत्थी; अमित जोगी गिरफ्तार; सिंदूर भरकर प्रेमी जोड़ी की खुदकुशी; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश का स्कोर 220/8:शादमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए; फर्नांडो, दिनुषा और विश्वा को 2-2 विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *