नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा ट्रस्ट बोर्ड में शामिल:सर डोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी बने, भास्कर भट भी बोर्ड में आए; वेणु श्रीनिवासन फिर वाइस चेयरमैन बने

टाटा ट्रस्ट्स ने चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा (33 साल) को अपने फ्लैगशिप सर डोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) के बोर्ड में शामिल किया है। ये नियुक्ति 12 नवंबर से प्रभावी हो गई और 3 साल के लिए है। बोर्ड ने नेविल की इस नियुक्ति को एकमत से मंजूरी दी है। साथ ही टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन इमेरिटस वेणु श्रीनिवासन को सर डोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) का ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन फिर से बनाया गया है। वहीं टाटा ग्रुप के वेटरन भास्कर भट को भी बोर्ड में जगह मिली है। अब SDTT बोर्ड में 7 ट्रस्टी हो गए हैं। इन दोनों की नियुक्ति भी 3 साल के लिए है और 12 नवंबर 2025 से प्रभावी हो गई है। नोएल टाटा के सबसे छोटे बेटे हैं नेविल नेविल टाटा नोएल टाटा के सबसे छोटे बेटे हैं। वो पहले से छोटे टाटा ट्रस्ट्स जैसे JRD टाटा ट्रस्ट, RD टाटा ट्रस्ट, टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल हैं। SDTT में उनकी एंट्री के पिछले महीने मेहली मिस्त्री के बाहर जाने के बाद से कयास लग रहे थे। टाटा ट्रस्ट्स ने स्टेटमेंट में कहा कि SDTT बोर्ड ने नेविल की नियुक्ति को एकमत से अप्रूव किया। भास्कर भट भी टाइटन में नोएल के साथ काम कर चुके हैं, उन्हें भी 3 साल के लिए शामिल किया गया। नोएल टाटा ही SDTT के परमानेंट ट्रस्टी हैं। टाटा फैमिली का बैकग्राउंड नेविल मीडिया से दूर रहते हैं, टाटा ग्रुप के पब्लिक इवेंट्स में कम दिखते हैं लेकिन लीडरशिप समिट में रेगुलर आते हैं। उनकी शादी मानसी टाटा से हुई है, जो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की वाइस चेयरपर्सन हैं। कपल के दो बच्चे हैं- जमशेद और टियाना टाटा। नेविल की बड़ी बहनें लिया टाटा (40) इंडियन होटल्स (ताज) में काम करती हैं और माया टाटा (37) टाटा डिजिटल का काम संभालती हैं। दोनों छोटे ट्रस्ट्स के बोर्ड में भी शामिल हैं। वहीं नोएल के सौतेले भाई जिमी टाटा 30 साल से ज्यादा सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के ट्रस्टी हैं। अब दो मुख्य ट्रस्ट्स में तीन टाटा फैमिली मेंबर्स हो गए हैं। क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स टाटा ट्रस्ट्स ने कहा कि SDTT बोर्ड ने नेविल टाटा की नियुक्ति को एकमत से मंजूरी दी, ये 12 नवंबर से 3 साल के लिए प्रभावी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये नोएल टाटा के अथॉरिटी को मजबूत करता है और यंग लीडरशिप को बढ़ावा देता है। नेविल ट्रेंट (जो उनकी दादी सिमोन टाटा ने शुरू किया) से भी जुड़े हैं। लंदन के बेज बिजनेस स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है। फ्यूचर में क्या हो सकता है जल्द ही नेविल सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के बोर्ड में भी शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को SRTT की मीटिंग में उनकी नियुक्ति पर डिस्कशन हुआ लेकिन अप्रूवल नहीं मिला। SRTT में जाने के बाद वो टाटा संस बोर्ड के लिए नॉमिनेट हो सकते हैं। टाटा ट्रस्ट्स 180 बिलियन डॉलर के टाटा ग्रुप को कंट्रोल करते हैं। ये बदलाव ग्रुप में नेक्स्ट जेनरेशन की एंट्री दिखाता है। टाटा ट्रस्ट्स की मुख्य बातें

More From Author

मुकेश अंबानी की रिलायंस पर CBI जांच हो सकती है:पतंजलि के ‘धोखा’ वाले च्यवनप्राश एड पर रोक; सोना ₹1,688 बढ़कर ₹1.24 लाख हुआ

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 6 नक्सली ढेर:इनमें तीन महिला नक्सली, हिड़मा की मां बोलीं- घर लौट आओ, गांव में ही कमाई करके खाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *