नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी:275 सीटों पर मतदान, गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इन चुनावों पर दुनिया के कई देशों की नजर है, क्योंकि सितंबर 2025 में युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव है। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी। ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, जो अब चुनाव करा रही है। इस चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, केपी शर्मा ओली और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। नेपाल चुनाव से जुड़ीं तस्वीरें… 24 घंटे में नतीजे आ जाएंगे चुनाव में कुल 65 राजनीतिक दल मैदान में हैं। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि अगले 24 घंटे के भीतर सामने आ जाएंगे। देश के सभी 77 जिलों में एक ही चरण में सुबह 7 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 6:45 बजे) से शाम 5 बजे (भारतीय समय के मुताबिक 4:45 बजे) तक वोटिंग होगी। इसके लिए देशभर में 23 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1.9 करोड़ वोटर्स ने चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें लगभग 8 लाख युवा पहली बार वोट देंगे। नेपाल में मतदान की न्यूनतम उम्र 18 साल है। नवंबर 2022 के पिछले संसदीय चुनाव की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा वोटर रजिस्टर्ड हुए हैं। युवा आंदोलन के बाद राजनीति में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।

More From Author

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की:अभिषेक मनु सिंघवी- फूलो देवी नेताम फिर राज्यसभा जाएंगे; तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *