नेताओं के कट-आउट ट्राली में ले जाने पर निगम सख्त:कोरबा के 3 अधिकारियों को नोटिस जारी, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी सख्त कार्रवाई

कोरबा में राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री सहित अन्य नेताओं के कट आउट को पशु ट्राली में ले जाने का मामला सामने आया है। महापौर के निर्देश पर निगम आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया है। यह दूसरी बार है जब इस तरह की घटना हुई है। इस मामले में नगर निगम के तीन अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिन अधिकारियों को नोटिस मिला है, उनमें उप अभियंता अश्विनी दास (राज्योत्सव स्थल पर होर्डिंग लगाने के प्रभारी), स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत (पशुओं वाले काऊ कैचर वाहन के प्रभारी) और उप अभियंता अभय मिंज (निगम के वाहन शाखा में वाहनों की मॉनिटरिंग के प्रभारी) शामिल हैं। इन अधिकारियों की जानकारी में पशु ट्राली में कट आउट का परिवहन किया गया, जिसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही माना गया है। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की बात कही गई है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने निगम प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के कट आउट को पशु ट्राली में ले जाना निंदनीय है। नगर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने बताया कि तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है और जवाब आने के बाद निश्चित रूप से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

थरूर ने लिखा- भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बनी:गांधी परिवार का भी उदाहरण दिया; कहा- अब हमें योग्यता आधारित व्यवस्था अपनानी चाहिए

ट्रम्प के विरोध के बावजूद क्या न्यूयॉर्क मेयर बनेंगे ममदानी:वोटिंग आज, सर्वे में सबसे आगे, मोदी को वॉर क्रिमिनल बता चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *