निगम-मंडल-बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की नियुक्ति:लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष, गौरीशंकर श्रीवास ने ठुकराया पद, कहा-इतनी बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बुधवार को निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। जारी लिस्ट के मुताबिक भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं। लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं। साथ ही सौरभ सिंह खनिज विकास निगम अध्यक्ष, शशांक शर्मा छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल CSIDC के अध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं दीपक महसके को CGMSC की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन गौरीशंकर श्रीवास ने पद लेने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं, इसलिए पद स्वीकार नहीं है। मोना सेन को शिल्पी कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी इसके अलावा मोना सेन को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं। वहीं जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं डॉ. वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष, नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं।
देखिए लिस्ट…

More From Author

शाह बोले-वक्फ बिल चोरी के लिए नहीं, गरीबों के लिए:एक मेंबर कह रहे अल्पसंख्यक स्वीकार नहीं करेंगे; यह सरकार का कानून, मानना पड़ेगा

पावरप्ले में खराब बैटिंग के कारण हारी RCB:गुजरात 8 विकेट से जीता; सिराज बोले- बेंगलुरु आकर थोड़ा इमोशनल हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *