नागपुर मंडल ‘सुर-संगम 2025’ का ओवरऑल विजेता:बिलासपुर में आयोजित रेलवे जोन प्रतियोगिता में सांस्कृतिक विरासत सहेजने का संकल्प

बिलासपुर में आयोजित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के ‘सुर-संगम 2025’ में नागपुर मंडल ओवरऑल विजेता रहा। यह आयोजन भारतीय लोक संगीत की समृद्ध परंपराओं को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया था। प्रतियोगिता में बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने कहा कि रेलवे अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने चुने विजेताओं को कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल और मंडल सेक्रो अध्यक्षा भगवती खोईवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। विभिन्न मंडलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें पारंपरिक लोक धुनें और शास्त्रीय वादन जैसी विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन शामिल था। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया, जो भारतीय लोक कलाओं की विविधता और जीवंतता को दर्शाता है। विजेताओं के चयन के लिए डॉ. शिवनारायण मौरे, विकास डिकसेना और मनीषा श्रीवास सहित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल गठित किया गया था। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल और भगवती खोईवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अंशुमान मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी रुहिना तुफ़ैल खान सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश श्रीवास ने किया। नागपुर ओवरऑल विजेता प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं- शास्त्रीय संगीत गायन (एकल)–प्रथम- पंकज बी जाधव, द्वितीय – आभा बक्सी, तृतीय – सौम्या ठाकुर। सुगम संगीत गायन(एकल) – प्रथम डॉ तोपराज सिंग पटेल, द्वितीय – सम्पत अरुणा, तृतीय – अमित मलिक । शास्त्रीय संगीत वादन(एकल) – प्रथम अमित मलिक, द्वितीय – पंकज बी जाधव, तृतीय – प्रज्ज्वल बोरकर। सुगम वादन(एकल) -प्रथम– अमित मलिक, द्वितीय – पंकज बी जाधव, तृतीय – रोहित अरोदिया।
ओवर ऑल विजेता नागपुर मंडल को घोषित किया गया। फोटो कैप्शन,मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने सुर संगम का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण किया।

More From Author

15 साल छोटे बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार-डाला:3 बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार; होटल में रची साजिश, कुल्हाड़ी से काटा

अब 3 दिन में GST रजिस्ट्रेशन मिलेगा:UPI ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना, अक्टूबर में ₹27 लाख करोड़ का लेन-देन हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *