नशे में युवक-युवती का हंगामा, दूसरे युवक को पीटा,VIDEO:कोरबा में सड़क पर भिड़े, लोग वीडियो बनाते रहे, थाने से 50 मीटर दूर की घटना

कोरबा के बस स्टॉप पर एक युवक और युवती के बीच सड़क पर जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों शराब के नशे में थे और आपस में झगड़ रहे थे। इस दौरान उनका विवाद एक स्कॉर्पियो सवार युवक से भी हो गया, जिसके साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद राहगीरों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक और युवती को बीच सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाते, झगड़ते और गाली-गलौज करते हुए साफ देखा जा सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला यह मामला सीएसईबी चौकी इलाके का है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात युवक और युवती कार में सवार थे। दोनों टीपीनगर स्थित पाम मॉल से निकलकर सीएसईबी चौकी से महज 50 मीटर दूर बस स्टैंड के पास पहुंचे। यहां कार से बाहर निकलकर एक साथ खड़े थे। वहीं पर किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई और सड़क पर दोनों जोर-जोर से चिल्लाते हुए हंगामा करने लगे। तभी वहां से गुजर रहे स्कॉर्पियो सवार सूरज यादव से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद उन्होंने स्कॉर्पियो सवार के साथ मारपीट करते हुए उसके वाहन में तोड़फोड़ की। राहगीरों ने वीडियो बनाकर किया वायरल इस बीच वहां मौजूद राहगीर खड़े होकर पर युवक-युवती का ड्रामा देख रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने उनके विवाद का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 50 मीटर दूर पुलिस चौकी, फिर भी नहीं था डर घटना की खास बात यह है कि हंगामा सीएसईबी चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ। युवक और युवती को न तो पुलिस का डर था और न ही इस बात की परवाह कि कोई उनका वीडियो बना रहा है। वहीं स्कॉर्पियो सवार सूरज यादव ने सीएसईबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ——————————- क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ा युवक, घंटेभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा,VIDEO:रायगढ़ में परिजन समझाते रहे नहीं माना, कॉन्स्टेबल ने उतारा; पारिवारिक तनाव में था रायगढ़ जिले में एक युवक पारिवारिक तनाव से तंग आकर फांसी लगाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। ग्राम सारसमाल में मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे रामकुमार सिदार (30) को नीचे उतरने के लिए परिवार वाले समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कोरोना से 6 और मौतें; बांग्‍लादेशी करेंसी से हसीना के पिता की फोटो हटाई; राहुल MP में कांग्रेस का कैंपेन लॉन्च करेंगे

वर्ल्ड अपडेट्स:तुर्किये में तट के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप, घर से भागते वक्त 7 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *