नव वर्ष शोभायात्रा में स्टंट, चार वाहन चालकों पर केस:कोरबा में वीडियो वायरल होने पर सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई, थार जब्त

कोरबा में हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा के दौरान घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने चार वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक थार वाहन जब्त किया है। यह घटना 19 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे से 4:00 बजे के बीच हुई। कुछ युवक मैदान में लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे, जिससे वहां मौजूद लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया था। वीडियो सामने आने और शिकायत के आधार पर सिविल लाइन रामपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीजी 11 एए 6166 स्कार्पियो, सीजी 12 बीजे 2975 बोलेरो, सीजी 12 बीएफ 3890 स्विफ्ट और सीजी 04 एनजी 8300 थार के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने थार वाहन को किया जब्त जब्त की गई थार (CG 04 NG 8300) का चालक रामकृष्ण साहू निवासी ढेंगूरनाल और वाहन स्वामी नंदूलाल साव निवासी दर्री पाए गए। पुलिस ने थार वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि अन्य वाहनों की तलाश जारी है। मामले में हिमांशु बैरागी निवासी बुधवारी, मुकेश कुमार बैगा निवासी नागपुर बस्ती आइटीआइ रामपुर और रामकिशन साहू निवासी रामपुर बस्ती के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से आम लोगों की जान को खतरा होता है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार व स्टंट जैसी गतिविधियों से बचने की अपील की है।

More From Author

जांजगीर-चांपा में रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक को मारी गोली:भाई की दुकान में तोड़फोड़ से भड़का, युवकों के गाली-गलौज करने पर हुआ था विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *