नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति, 15 घायल:महाकुंभ जाने वाली 2 ट्रेन लेट हुईं तो भीड़ बढ़ी; फिलहाल स्टेशन खाली करवाया गया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रात करीब 9:26 बजे भगदड़ जैसी स्थिति होने पर 15 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया है। प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर भीड़ होने की वजह से हादसा हुआ। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौजूद हैं। घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महाकुंभ जाने वाली 2 ट्रेन लेट हो गई थीं। इसी वजह से भीड़ बढ़ी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, नॉर्दन रेलवे के CPRO (चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) ने बताया कि कोई भगदड़ नहीं हुई, यह सिर्फ अफवाह है। वहीं, रेल मंत्रालय के मुताबिक, रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस स्टेशन पर पहुंच गई है। स्थिति नियंत्रण में है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले 10 फरवरी 2013 को कुंभ के दौरान प्रयागराज स्टेशन पर भगदड़ मची थी। हादसे में 36 लोग मारे गए थे। हादसे जुड़ी तस्वीरें… यात्री बोले- प्रशासन की लापरवाही से भीड़ बढ़ी
रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘ प्लेटफॉर्म पर यात्री एक-दूसरे पर चढ़ गए। पीछे से आ रहे लोगों को रोका नहीं गया, जिसकी वजह से भीड़ और बढ़ती गई। कम-से-कम एक घंटे तक ऐसे हालात बने रहे। इसी वजह से कई लोग बेहोश हो गए। यह प्रशासन की लापरवाही से हुआ है। हादसे के बाद रेलमंत्री के 2 बयान 1. हालात अब कंट्रोल में
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति अब कंट्रोल में है। दिल्ली पुलिस और RPF मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अचानक हुई भीड़ को नियंत्रितक करने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 2. प्रयागराज के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं
अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक आई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज के लिए 4 और स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। अब भीड़ कम हो गई है। रेलवे ने भगदड़ की घटना से इनकार किया
रेलवे के पीआरओ दिलीप कुमार ने कहा कि ‘ज्यादा भीड़ जमा होने की सूचना मिली थी, हालांकि किसी तरह की भगदड़ या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हमारी टीम वहां मौजूद है और हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। RPF के जवान और मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘कल रविवार का दिन है, इसलिए हो सकता हो कि प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ज्यादा लोग आ गए। हम कई गाड़ियों में लोगों के प्रयागराज जाने का प्रबंध करेंगे, जिससे लोगों को जाने में आसानी हो। ट्रेन की संख्या कम नहीं की गई थी और न ही कोई ट्रेन रद्द की गई। ज्यादा भीड़ आ गई। स्पेशल ट्रेन का प्रबंध किया जा रहा है।’ साल 2013: प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 36 की मौत साल 2013 को प्रयागराज के कुंभ मेले के दौरान 10 फरवरी को रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई थी। इस दिन मौनी अमावस्या थी और करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके थे। शाम साढ़े सात-आठ बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर अचानक भगदड़ मच गई थी। ———————————————————- ये खबरें भी पढ़ें… महाकुंभ भगदड़ में 35 से 40 मौतें, यूपी सरकार बोली- 30 लोग मारे गए, 25 की शिनाख्त; 60 घायल प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर भगदड़ में 35 से 40 लोग मारे गए हैं। हादसे के 17 घंटे बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 लोगों की मौत की पुष्टि की। DIG वैभव कृष्ण ने कहा- भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई। 60 लोग घायल हैं। 25 शवों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि भगदड़ में मरने वालों में यूपी के सबसे ज्यादा 19, कर्नाटक के 4, गुजरात और असम के एक-एक श्रद्धालु की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें … महाकुंभ में फिर भीषण आग, पंडाल जले; नोटों से भरे 2 बैग भी राख; देर से पहुंची दमकल प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच शनिवार शाम 6 बजे भीषण आग लग गई। श्रीराम चरित मानस सेवा प्रवचन मंडल के शिविर के पंडाल जल गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। पूरी खबर पढ़ें …

More From Author

कतर के अमीर 17 फरवरी को भारत आएंगे:पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, भारत के लिए क्यों खास है कतर

अमेरिकी विमान 119 निर्वासित भारतीयों को लेकर अमृतसर में उतरा:पंजाब के 67, हरियाणा के 33 लोग होने की खबर, पूछताछ के बाद एयरपोर्ट से बाहर आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *