धमतरी में 10 फीट अजगर का रेस्क्यू, VIDEO:खेत के किनारे गड्ढे में मिला, सर्पमित्र ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर विशालकाय अजगर निकला है। बागतराई रावा गांव में खेत के किनारे 10 फीट से अधिक लंबा अजगर देखा गया। जिसे सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। ग्रामीणों ने खेत के किनारे एक गड्ढे में अजगर को कुंडली मारकर बैठे देखा। इसकी सूचना तत्काल धमतरी के रुद्री निवासी सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी गई। सूचना मिलते ही सूर्यकांत मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली विशालकाय अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। धमतरी जिले में पिछले दो महीनों में 10 से अधिक बड़े अजगरों का रेस्क्यू किया जा चुका है, क्योंकि यह क्षेत्र वन क्षेत्र से सटा हुआ है। सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने बताया कि, उन्हें बागतराई रावा गांव से फोन पर अजगर मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि, रेस्क्यू किया गया अजगर 10 फीट से अधिक लंबा और लगभग 15 किलोग्राम वजनी है। इसे जल्द ही सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

More From Author

सीबीएसई 12वीं की एक करोड़ कॉपियां डिजिटल जांचेगा:32 करोड़ पन्ने स्कैन होंगे, इसके बाद रिजल्ट; 12वीं बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *