धमतरी के टोल-प्लाजा में NSUI का प्रदर्शन:व्यापारी-छात्रों से दुर्व्यवहार को लेकर हंगामा, कहा- स्थानीय लोगों को मिले रोजगार

धमतरी जिले के एनएच-30 में ग्राम मरौद के पास टोल-प्लाजा कर्मचारियों के दुर्व्यवहार के खिलाफ शनिवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायक और धमतरी महापौर शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, वहीं पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की,कार्यकर्ता नहीं माने और टोल प्लाजा के पास गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। अधिकारियों से चर्चा के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष निराज पांडेय ने बताया कि व्यापारियों और छात्रों से टोल प्लाजा में काम करने वाले लोग दुर्व्यवहार कर रहे थे। टोल प्लाजा में पहुंचकर प्रदर्शन और दोबारा इस तरह का कार्य नहीं करने का चेतावनी दी गई। ऐसे छात्र जो रोज 20 किलोमीटर टोल-प्लाजा को पार कर पढ़ाई करने या व्यापारी व्यापार करने के लिए जाते हैं, उनको छूट दिया जाए। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि जकतरा से लेकर मरौद तकटोल प्लाजा की दूरी 53 किलोमीटर है, लेकिन एनएचएआई के नियम के हिसाब से टोल-प्लाजा 60 किलोमीटर के अंतराल में होता है। नियम विरुद्ध टोल-प्लाजा को बनाया गया है, साथ ही सीजी 05 को निशुल्क किया जाए। राजा देवांगन का कहना है कि टोल प्लाजा में 80% कर्मचारी बाहरी है जो गुंडे प्रवृत्ति के लोग हैं। उनको हटाकर स्थानीय लोगो को रोजगार दिया जाए।

More From Author

करेंट अफेयर्स 30 नवंबर:मासातो कांडा एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष बने; गुजराती हैंडीक्राफ्ट ‘घरचोला’ को GI-टैग, DGP-IG का 59वां सम्मेलन शुरू

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण की तारीख तय, CM नहीं:अजित बोले- शिवसेना और NCP से डिप्टी CM बनेंगे; शिंदे गृह मंत्रालय पर अड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *