धनतेरस पर इंदौर में 500 करोड़ की कारें-टू-व्हीलर बिके:भोपाल में 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार;पत्नी के साथ खरीदारी करने पहुंचे शिवराज

मध्यप्रदेश में धनतेरस पर भोपाल-इंदौर समेत पूरे प्रदेश के बाजारों में भीड़ उमड़ी। हर तरह की खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहा। सराफा से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। इससे पहले महाकाल मंदिर पर धनतेरस पर महापूजा की गई। इंदौर में 4 हजार कारें और 11 हजार से ज्यादा टू-व्हीलर बिके। 500 करोड़ से ज्यादा के वाहनों की बिक्री हुई। इंदौर में सराफा बाजार में करीब दो सौ करोड़ का कारोबार हुआ। भोपाल में 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। जबलपुर में 600 करोड़ की बिक्री हुई। ग्वालियर के सराफा बाजार में भी लोग खरीदारी करने पहुंचे। भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज न्यू मार्केट पहुंचे भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ न्यू मार्केट खरीदारी करने पहुंचे। यहां उन्होंने चांदी का सिक्का खरीदा। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने मंडला में सड़क किनारे लगे ठेले वालों से खरीदारी की। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने अपनी पत्नी के साथ बाजार पहुंचकर फुटपाथ पर लगी दुकानों से धनतेरस पर खरीदारी की। सीएम ने धनतेरस पर किया पूजन सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में अपने निवास पर पूजन किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- दीपोत्सव के शुभारंभ पर्व ‘धनतेरस’ पर आज भोपाल निवास में भगवान धन्वंतरि की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, धनैश्वर्य और कल्याण हेतु प्रार्थना की। भगवान की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे, यही मंगलकामना है। मंत्री विजयवर्गीय पुश्तैनी दुकान पर बैठे इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धनतेरस पर अपनी पुश्तैनी दुकान पर बैठे। उन्होंने ग्राहकों सामान तौलकर दिया। साथ ही बताया कि इस दुकान की शुरुआत उनके माता-पिता ने की थी। वहीं, बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने पत्नी के साथ फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से खरीदारी की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हर नागरिक का दायित्व है। एमपी में धनतेरस की तस्वीरें… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

More From Author

इंडिगो ने 30 नए A350-900 विमानों का ऑर्डर दिया:रोल्स-रॉयस की इंजन से लैस वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट लंबी दूरी के लिए बेहतर

शुभमन की कप्तानी में वापसी करेंगे कोहली-रोहित:शतक लगाते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे विराट; ऑस्ट्रेलिया से पर्थ स्टेडियम में पहली बार वनडे खेलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *