देशभर में ईद का जश्न:वाराणसी में जामा मस्जिद फुल, सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी; भोपाल में वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर पहुंचे नमाजी

देश में आज ईद-उल-फित्र (मीठी ईद) त्योहार मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने का समय अलग-अलग है। लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में महिलाएं भी नमाज अदा कर सकेंगी। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी की जामा मस्जिद में एकसाथ बड़ी संख्या में नमाजी पहुंच गए। इसके चलते सभी लोगों को मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जगह नहीं मिली। इसके बाद कुछ लोगों ने सीढ़ियों पर ईद की नमाज अदा की। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोग वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टियां बांधकर पहुंचे। तमिलनाडु के त्रिची में लोग बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर नमाज अदा की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ईद के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंचे। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली की संसद मार्ग स्थित मस्जिद में नमाज अदा की। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IEMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने रविवार को कहा था कि मैं कहीं पर भी खड़े होकर नमाज पढूंगा। देखता हूं मुझे कौन रोकता है। यह मेरा भी देश है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की है। यूपी में ईद की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा यूपी में सुबह से ही शहर से लेकर गांव और घरों से मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। प्रदेशभर में करीब 30 हजार मस्जिदों और 40 हजार ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा है। प्रयागराज में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वाराणसी में जामा मस्जिद फुल होने के चलते सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई। मुरादाबाद में सड़क पर एक भी नमाजी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… देशभर में ईद सेलिब्रेशन जानने के लिए इस ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

ट्रम्प ने न्यूक्लियर डील पर ईरान को धमकी दी:समझौता करो, नहीं तो ऐसी बमबारी करेंगे, जो पहले कभी नहीं देखी होगी

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर एनकाउंटर, महिला नक्सली ढेर:शव, इंसास राइफल और गोला-बारूद बरामद, दोनों ओर से रुक-रुककर हो रही फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *