दूसरा टी-20, भारत के 2 बैटर्स 23 पर पवेलियन लौटे:गिल 5 और सैमसन 2 रन बनाकर आउट, अभिषेक खेल रहे; स्कोर 23/2

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम ने 3.3 ओवर में दो विकेट पर 23 रन बना लिया है। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। संजू सैमसन 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने LBW कर दिया। शुभमन गिल (5 रन) को जोश हेजलवुड ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। मैच की पहली बॉल पर गिल रिव्यू लेकर LBW होने से बच गए। हेजलवुड की तीसरी बॉल उनके हेलमेट पर लगी। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द रहा। इससे पहले, टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी, हालांकि टीम ने सिडनी वनडे 9 विकेट से जीता था। मैच का स्कोरबार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।

More From Author

सोना ₹1,196 महंगा होकर ₹1,21 लाख पर पहुंचा:14 दिन में 10 हजार सस्ता हुआ; चांदी 15 दिन में 29,000 सस्ती हुई, आज ₹2,359 बढ़े दाम

मस्क की स्टारलिंक ने भारत में भर्ती शुरू की:फाइनेंस-अकाउंटिंग की जॉब्स निकाली; 2025 के अंत तक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *