दुल्हन के भाई को चाकू गोदकर मार डाला, LIVE VIDEO:धमतरी चौथिया आया था, डांस के दौरान हुई धक्कामुक्की, बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार रात युवक की हत्या कर दी गई। चौथिया कार्यकम में हुए विवाद के बाद बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर दुल्हन के भाई के साथ मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर मार डाला। घटना का लाइव वीडिया भी सामने आया है। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है। मामला मगरलोड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवक नाम चंदन निषाद है, जो गरियाबंद के मालगांव का रहने वाला था। डांस के दौरान चंदन और उसके दोस्तों की बैंड वालों से धक्का-मुक्की हो गई। विवाद बढ़ने पर बैंड वालों ने युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट और चाकूबाजी में चंदन की जान चली गई। जबकि 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, ग्राम भोथीडीह के रहने वाले पंचूराम निषाद के घर शादी थी। 20 फरवरी को भोथीडीह से बारात मालगांव गई थी। 21 फरवरी की देर शाम लकड़ी पक्ष चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए। करीब 8 बजे बाजार चौक के पास लकड़ी पक्ष वालों के स्वागत में नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान चंदन निषाद और उसके दोस्तों का बैंड वालों से धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बैंड वालों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर 7 युवकों ने चंदन और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। इस दौरान चंदन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और उस पर चाकू से हमला किया गया। इसी तरह उसके दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। इधर, मारपीट और चाकूबाजी में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य घायलों का इलाज जारी है। 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज वारदात की सूचना मिलते ही मरगलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने तोषण चक्रधारी (18), अभिषेक पटेल (20), हिनेश उर्फ हिलेश्वर (18), ताम्रज कंवर (18), गुलाब दीवान (20) समेत 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि भोथीडीह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुल्हन के भाई को बैंड वालों ने मारा है। 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 2 नाबालिग है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ……………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में ठंडा भजिया लाने पर दोस्त को मार-डाला, LIVE-VIDEO:लात-घूंसों से पीटा, चाकू-रॉड से हमला किया, फिर लाश के पास बैठकर रोता रहा रायपुर में डेयरी कर्मचारी ने अपने दोस्त को रॉड से वारकर मार डाला। शराब पीने के बाद ठंडा भजिया लाया है बोलकर मारपीट की। घसीट-घसीटकर लात-घूसों से पीटा। मर्डर के बाद लाश के पास रोता रहा। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली, टैरिफ बदलाव वजह:समीक्षा के बाद नई तारीख तय होगी; समझौते पर कानूनी मुहर लगनी थी, अब देरी की संभावना

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 2 आतंकी ढेर:सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को ब्लास्ट किया; 4 फरवरी को भी 3 आतंकी मारे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *