पाकिस्तान से तनाव के बीच आज (7 मई) को देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की प्रैक्टिस हो रही है। मॉकड्रिल में छत्तीसगढ़ का दुर्ग-भिलाई शहर भी शामिल है। भिलाई स्टील प्लांट को देखते हुए दुर्ग को अलर्ट पर रखा गया है। शाम 4 बजे से मॉकड्रिल की शुरुआत हो चुकी है। वहीं लगभग 7.30 बजे से 7.42 बजे तक ब्लैकआउट भी किया जाएगा। ये ब्लैकआउट सिर्फ भिलाई सेक्टर और प्लांट क्षेत्र में होगा। सायरन बजते के साथ मॉकड्रिल की शुरू हुई। SDRF ने आग लगने पर एक्शन और घायल जवानों को कैसे ले जाया गया यह बताया गया। वहीं सूर्या मॉल में ब्लैकआउट किया गया। जानिए क्या होगा ब्लैकआउट के दौरान
