दिवाली पर शेयर बाजार में तेजी:सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 84,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त

शेयर बाजार में आज 20 अक्टूबर को दिवाली के दिन तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 84,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 25,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मेटल शेयर्स में थोड़ी गिरावट है। एशियाई बाजारों में तेजी शुक्रवार को FPI ने ₹1,526 करोड़ के शेयर्स खरीदे वहीं बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DII नेट बायर्स बने रहे। NSE के डेटा के अनुसार, 17 अक्टूबर को FPI ने 1,526.61 करोड़ रुपए और DII ने 308.98 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं। ट्रेडिंग सेशन के दौरान, DIIs ने 16,860.39 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 15,333.78 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं FII ने 14,505.27 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे और 14,196.29 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। पिछले हफ्ते बाजार में तेजी रही थी इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी 17 अक्टूबर को भी शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 484 अंक चढ़कर 83,952 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 124 अंक की तेजी रही, ये 25,709 के स्तर पर बंद हुआ।

More From Author

जेलेंस्की से बोले ट्रम्प- यूक्रेन को तबाह कर देगा रूस:पुतिन की शर्तें मानों और युद्ध खत्म करो; यूक्रेनी मोर्चे के नक्शे भी फेंकें

ट्रम्प फिर बोले- भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा:कहा- मैंने पीएम मोदी से बात की; भारत फोन कॉल की बात नकार चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *