दिल्ली विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, CAG रिपोर्ट्स पेश होंगी:नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित विपक्ष के 21 विधायकों 3 मार्च तक सस्पेंड हैं

दिल्ली विधानसभा के सत्र का गुरुवार को तीसरा दिन है। आज भी CAG से जुड़ी कुछ रिपोर्ट सदन में पेश हो सकती हैं। पहले विधानसभा सत्र 3 दिन चलना था। उस हिसाब से आज इसका आखिरी दिन था। लेकिन 25 फरवरी को सत्र के दो दिन बढ़ाए गए। अब सोमवार (3 मार्च) तक सत्र चलेगा। आज सत्र के दूसरे दिन 25 फरवरी को सदन में दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की थी। LG वीके सक्सेना ने कहा था कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था। इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया। इस रिपोर्ट में कहा गया कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को 2002 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। पॉलिसी कमजोर थी और लाइसेंस प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। एक्सपर्ट पैनल ने पॉलिसी में कुछ बदलाव के सुझाव दिए थे, जिन्हें तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नजरअंदाज कर दिया।। इससे पहले सदन में विपक्षी पार्टी AAP ने CM हाउस में भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरों के मुद्दे पर हंगामा किया। LG वीके सक्सेना जब भाषण दे रहे थे, तब आप विधायकों ने मोदी-मोदी की नारेबाजी की। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 AAP विधायकों को 3 मार्च तक के लिए सस्पेंड किया था। CAG रिपोर्ट पर विपक्ष की नेता आतिशी के 3 बयान CAG रिपोर्ट भास्कर कार्टूनिस्ट हाड़ा की नजर से… 24 फरवरी: सत्र के पहले दिन क्या-क्या हुआ… पहला मुद्दा: विपक्ष का आरोप- सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा पूरा नहीं किया विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी सोमवार को AAP विधायकों के साथ CM रेखा गुप्ता से मिलने पहुंची थीं। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि 2 दिनों से मुख्यमंत्री ने हमें समय नहीं दिया। आज सत्र के दौरान हम रेखा गुप्ता जी से मिलने गए।आतिशी ने कहा था कि हमने CM से कहा कि पहली कैबिनेट में किया गया वादा झूठा साबित हो रहा है। हमें उम्मीद है कि 8 मार्च को महिला सम्मान योजना की पहली किस्त 2500 रुपए हर दिल्ली की महिला के खाते में जरूर आएगी। आतिशी ने पार्टी विधायकों के साथ मिलकर CM गुप्ता के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दूसरा मुद्दा: AAP का आरोप- CM ऑफिस से अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाई गई नेता प्रतिपक्ष आतिशी और AAP विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आते ही दिल्ली CM ऑफिस से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गई है। आतिशी और AAP ने X अकाउंट पर AAP सरकार और मौजूदा भाजपा सरकार के दौरान CM ऑफिस की तस्वीरें पोस्ट की। विधानसभा में AAP ने हंगामा और नारेबाजी की। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा- विपक्ष गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है। आपको इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए। विपक्ष नहीं चाहता कि सदन सुचारु रूप से चले। इसके बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। आतिशी अपने विधायकों के साथ सदन से बाहर आ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दलित विरोधी है। क्योंकि दफ्तर से तस्वीरें हटाई गई हैं। AAP के आरोप के कुछ घंटे बाद दिल्ली भाजपा ने CM ऑफिस की एक तस्वीर X पर शेयर की। कहा- AAP झूठ बोल रही है। CM ऑफिस में अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगी हैं। बस उनकी जगह बदली गई है। CM ऑफिस की दो तस्वीरें… पहली बार दिल्ली में विपक्ष की नेता महिला
विधानसभा सत्र से एक दिन पहले 23 फरवरी को AAP विधायकों की बैठक हुई। इसमें 22 विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी को विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली में पहली बार कोई महिला विपक्ष की नेता होगी। इसके अलावा सरकार और विपक्ष की कमान भी पहली बार दो महिलाओं के हाथ में है। कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली की CM पद की शपथ ली थी। इसके बाद अपने 6 मंत्रियों के साथ सचिवालय में पहली कैबिनेट मीटिंग की थी। एक घंटे की इस बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने और विधानसभा के सत्र में 14 CAG रिपोर्ट्स पेश करने को मंजूरी दी गई थी। बैठक के बाद शाम के वक्त वे अपने मंत्रिमंडल के साथ यमुना घाट पहुंची थी। उन्होंने यहां नदी की आरती की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा ने भी अपने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा किया है।

More From Author

महाकुंभ पर वर्ल्ड मीडिया:वॉल स्ट्रीट ने लिखा- अमेरिका की आबादी से ज्यादा तीर्थयात्री आए, CNN की खबर- रंगों और आस्था का शानदार नजारा

यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाएगी केंद्र सरकार:जीमेल लॉगिन के लिए अब QR कोड से होगा टू-स्टेप वेरिफिकेशन, मार्च में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *