दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:शाह बोले- केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का झूठा आरोप लगाया, इससे गंदी राजनीति नहीं हो सकती

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली के कालकाजी में चुनावी रैली में कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा सरकार यमुना में जहर मिलाने के झूठे आरोप लगा रहे हैं। शाह ने केजरीवाल को चुनौती दी कि जिस दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट का नाम लेकर वो ऐसे दावे कर रहे हैं, उसे रिपोर्ट को सार्वजनिक करें। अमित शाह ने यह भी कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लोगों को उस जहर का नाम भी बताएं जिसके यमुना में मिलाए जाने का उन्होंने दावा किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने यमुना के जहरीले पानी को दिल्ली में आने से रोका, तो वो इस संबंध में जारी किए गए आदेश की कॉपी भी दिखाएं। शाह ने कहा- ‘केजरीवाल जी हारना और जीतना चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है। आप मासूम का चेहरा बनाकर हरियाणा की सरकार पर यमुना में जहर घोलने का आरोप लगाते हैं और दिल्ली की जनता को डराने की कोशिश करते हैं। इससे ज्यादा गंदी राजनीति नहीं हो सकती।’ दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

More From Author

दुर्ग में कार को बम से उड़ाने का LIVE VIDEO:खड़ी गाड़ी में फिट किया टाइमिंग बम, चेहरे को ढककर आया था युवक

स्‍कूल में पीरियड आने पर छात्रा को दी सजा:प्रिंसिपल ने क्लास से बाहर निकाला; एक घंटे तक खड़ा रखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *