दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:BJP का केजरीवाल के घर तक पूर्वांचल सम्मान मार्च; कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रहे हैं। यह मार्च अशोक रोड से केजरीवाल के घर तक निकाला जा रहा है। BJP ने इसे पूर्वांचल सम्मान मार्च नाम दिया है। सांसद मनोज तिवारी इसे लीड कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान बैनर पोस्टर लेकर आए हैं। जिनमें लिखा है- केजरीवाल पूर्वांचल विरोधी। केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताया, माफी मांगें। हालांकि केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। वे इसे तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। विरोध मार्च को लेकर अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वांचलियों का सबसे ज्यादा अपमान BJP करती है। प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल बोले कि वे अपने घर के बाहर एक टेंट लगा देता हूं। BJP के अपने 100 लोगों को वहीं बैठा दे। बस आरोप वाले बैनर रोज बदल दिया करे। इससे पहले BJP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि सत्ता जाने के भय से अरविंद केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। अपनी सत्ता खोने का बदला केजरीवाल जी आप दिल्ली वालों से ले रहे हैं। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

More From Author

रायपुर सुपरवाइजर सुसाइड केस…अब पत्नी का आया VIDEO:बोली- नहीं मिलूं तो रेलवे ट्रैक पर खोज लेना, पति ने कहा था- पत्नी का अफेयर है

तिमाही नतीजों के बाद TCS का शेयर 6% चढ़ा:₹4,278 पर कारोबार कर रहा, कंपनी को तीसरी तिमाही में ₹12,380 करोड़ का मुनाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *