दिल्ली में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 3 लड़कियां; दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया, दो ने छलांग लगाकर जान बचाई

दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह 7 बजे एक तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 लड़कियां शामिल हैं। 2 लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि घायलों और अंदर फंसे लोगों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कर्मियों ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया है। करीब 30 फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। बचाव दल इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… यह खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

रूस बोला- पाकिस्तान को तेल देने के लिए तैयार:मांग आएगी तो कम कीमत में दे देंगे; PAK के पास 11 दिन का ऑयल रिजर्व

ICC टी–20 रैंकिंग- बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में पहुंचे:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *