दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका:8 की मौत, 24 घायल, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलीं; ब्लास्ट की वजह साफ नहीं

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। 24 घायल हैं। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मैप से समझिए, कहां धमाका हुआ फोटोज में देखिए घटना… हादसे की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को मार डाला, अमित बघेल की तलाश में रेड, भाई-बहन को कुएं में धकेला, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में PM यूनुस के ग्रामीण बैंक ऑफिस के बाहर बम विस्फोट, राजधानी ढाका में कई जगह धमाके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *