दिल्ली में पूर्व CM, मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ हटाए गए:मुख्यमंत्री 2 बजे अफसरों के साथ मीटिंग करेंगी, 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व CM और मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है। इसके अलावा पूर्व सरकार ने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था। उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दोपहर 2 बजे मंत्रियों और अफसरों के साथ एक मीटिंग करेंगी। इसमें दिल्ली जल बोर्ड और PWD के अधिकारियों को खास तौर पर बुलाया गया है। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा भी इस बैठक में शामिल होंगे। मीटिंग में खराब सड़कों और पानी के मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके अलावा नई सरकार का विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। यह तीन दिन तक चलेगा और 27 फरवरी को खत्म होगा। सदन में नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। तीसरे दिन CAG की 14 रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। CM रेखा बोलीं- विपक्ष आलोचना की बजाय अपनी पार्टी का ध्यान रखें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कांग्रेस और AAP पर नई सरकार की आलोचना करने पर जवाब दिया। रेखा ने कहा- शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन हमारी कैबिनेट बैठक हुई और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक रखा था। अब हम दिल्ली की चिंता करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा।” रेखा ने आगे कहा, “उन्हें (विपक्ष) अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब CAG की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे। कांग्रेस और AAP ने क्या कहा था… 20 फरवरी को शपथ ग्रहण, 4 घंटे में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया गया था। इसके 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। CM रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। इसके अलावा 8 विभाग और अपने पास रखे हैं। अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को PWD, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। रोहिणी से चौथी बार जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा का स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जाएगा। मंत्री और उनके विभाग… ————————————– दिल्ली में नई सरकार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं CM, बोलीं- शीशमहल में नहीं रहूंगी; प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं।रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें… रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM, महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें… 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बनीं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सैलरी का 33% EMI पर खर्च करते हैं नौकरीपेशा:20 हजार से कम कमाने वाले ऑनलाइन गेमिंग में सबसे आगे- रिपोर्ट

देवेंद्र यादव आज शाम 5 बजे रिहा होंगे:रायपुर से सीधे खुर्सीपार जाएंगे विधायक; बलौदाबाजार हिंसा केस में 7 महीने से जेल में थे बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *