दिल्ली में तापमान 3°C, यूपी में 2.1°C दर्ज:बिजनौर में कोहरे में बस पलटी, 38 घायल; राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 5°C से नीचे

पहाड़ों में बर्फबारी के कारण यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को मुजफ्फरनगर 2.1°C तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। बरेली, बिजनौर समेत 23 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते 48 ट्रेनें लेट हुईं और कई जगह ट्रेन की रफ्तार घटाई गई। बिजनौर में बस पलटने से 38 यात्री घायल हुए। लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स भी देर से चल रही हैं। राजस्थान में 10 शहरों में तेज सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अलवर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब रहा। उदयपुर, चित्तौड़गढ़ में सुबह कोहरा भी रहा। राज्य के 10 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। हरियाणा के गुरुग्राम का तापमान सोमवार को 0.6°C रहा। 60 साल पहले 5 दिसंबर 1966 में मिनिमम टेंपरेचर 0.4°C रहा था। चंडीगढ़ में ठंड और कोहरे के कारण प्रशासन ने सभी स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड के 4 जिलों में नदी का पानी जम गया है। नदी के ऊपर पाले और बर्फ की मोटी चादर दिख रही है। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में झरने जम गए हैं। इन इलाकों में पानी की पाइपलाइन जम चुकी है। IMD के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन कोल्ड वेव बनी रही। न्यूनतम तापमान 3.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4°C कम रहा और तीन साल में जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही। कई स्टेशनों पर भी करीब 3°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। देशभर में मौसम की 2 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 15 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी हो सकती है। 16 जनवरी: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 जनवरी के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। राज्यों के मौसम का हाल जानिए… मध्य प्रदेश: राज्य में आज कोल्ड वेव- कोल्ड का अलर्ट नहीं, सर्दी भी कम हुई, दोपहर में धूप खिलेगी मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के किसी भी शहर में बुधवार को कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट नहीं है। ग्वालियर में तापमान 6.5°C रहा, करौंदी में 4.7°C, सतना में 5.3°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसके चलते 17 जनवरी के बाद बारिश की संभावना रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 18 जिलों में तापमान 10°C से कम, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट बिहार के 15 जिलों के आज कोहरे का यलो अलर्ट है। 18 जिलों का मिनिमम टेम्परेचर 10°C से नीचे रहा। भागलपुर के सबौर में सबसे कम तापमान 5.9°C रहा। पटना में पहली 1 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से लगेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इस कारण 20 तारीख से सर्दी में तेज आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 3 जिलों में झरने का पानी जमा, शुक्रवार से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज सर्दी जारी है। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में झरने जम रहे हैं। यहां तापमान -16 °C रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

टेंडर से पहले लगा टेंट…टॉयलेट में 1.68 करोड़ खर्च:सिर्फ VIP-VVIP टॉयलेट में 14 लाख खपत, बिस्किट में खत्म हुए 1 लाख, पढ़िए बृजमोहन-गजेन्द्र विवाद

याह्या सिनवार के बाद कौन बनेगा हमास चीफ, चुनाव जल्द:खालिद मशाल सबसे बड़ा दावेदार, इजराइल ने जहर दिया था फिर खुद बचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *