दिल्ली ब्लास्ट आत्मघाती हमला था, NIA जांच में खुलासा:कार देने वाला आतंकी आमिर गिरफ्तार; इसने डॉ. उमर के साथ धमाके की साजिश रची थी

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुंडई i20 कार में धमाके वाली जगह के पास मलबे से पुलिस को 9 एमएम की 3 गोलियां मिली हैं, जिनमें से दो जिंदा कारतूस हैं। एक सूत्र ने रविवार को बताया कि मौके से कोई हथियार नहीं मिला है। जली हुई कार के पास सिर्फ गोलियां कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। यह गोलियां सिर्फ विशेष सुरक्षा यूनिट्स या अनुमति प्राप्त लोग ही अपने पास रख सकते हैं। आम नागरिकों को इसे अपने पास रखने की इजाजत नहीं होती है। सूत्र के अनुसार, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी उनके हथियारों की जांच करने को कहा गया, लेकिन कोई भी कारतूस गायब नहीं मिला। सूत्र ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां कार धमाके करने वाले आतंकी डॉ. उमर नबी के फरीदाबाद की अल फलहा यूनिवर्सिटी से निकलने, हरियाणा के नूंह जाने और दिल्ली में चाय पीने से लेकर धमाके तक के पूरे रूट को फिर से रिक्रिएट करने तैयारी कर रही हैं। डॉ. उमर के कॉल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन और 50 से ज्यादा कैमरों के CCTV फुटेज को एक साथ जोड़कर इस रीक्रिएशन को अंजाम दिया जा रहा है। इस रीक्रिएशन में डॉ. उमर के हर चेकपोस्ट पार करने, सभी पार्किंग एंट्री और उसकी कार जहां-जहां रुकी, हर जगह को शामिल किया जाएगा। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि फरीदाबाद से दिल्ली पहुंचने तक, क्या कोई व्यक्ति उससे मिला, उसका पीछा किया या उसकी मदद की। सूत्र ने बताया कि उमर ने NCR में कितने घंटे बिताए, यह समझने के लिए सभी बिंदुओं को जोड़ना बेहद जरूरी है। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

प्राइवेट नौकरी:राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड्स की 120 वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई, फ्रेशर और एक्सपीरियंस्ड युवाओं के लिए मौका

शेख हसीना पर आज कोर्ट का फैसला, बांग्लादेश में हिंसा:भीड़ ने कई जगह गाड़ियां फूंकी, धमाके-पथराव किए; पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *