दिल्ली चुनाव- भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक:मोदी-शाह-नड्डा शामिल हुए; जल्द आ सकती है दूसरी लिस्ट, 29 कैंडिडेट का ऐलान हो चुका

दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। पीएम मोदी भी बैठक में शामिल हुए। इससे पहले सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें अमित शाह भी मौजूद थे। मीटिंग के बाद भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा- मीटिंग में हमें जेपी नड्डा और अमित शाह से संगठन को लेकर जरूरी निर्देश मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग में दिल्ली विधानसभा चुनाव के कैंडिजेट को लेकर चर्चा हुई। पार्टी बचे हुए 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द जारी कर सकती है। इसमें पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी कालकाजी से भी अपना उम्मीदवार बदल सकती है। पार्टी ने रमेश बिधूड़ी को यहां से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ टिकट दिया था, लेकिन उनके विवादित बयानों के कारण पार्टी कैंडिडेट बदलने का फैसला ले सकती है। 4 जनवरी को आई पहली लिस्ट में 29 उम्मीदवारों का ऐलान भाजपा ने 4 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में 29 नाम थे। इनमें 7 नेता AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया था। 29 उम्मीदवारों की सूची में 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया, जबकि 16 के टिकट बदले थे। वहीं, गांधीनगर से मौजूदा विधायक अनिल बाजपेई का टिकट काट दिया था। उनकी जगह भाजपा में आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा गया है। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर अलका लांबा को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार उतारे हैं। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे
चुनाव आयोग ने 7 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे। डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें… दो पूर्व CM के बेटों से पूर्व CM का मुकाबला
भाजपा ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा को तो कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह से पूर्व CM केजरीवाल का सामना दो पूर्व CM के बेटों से होगा। प्रवेश वर्मा पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं तो संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं। AAP सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी
AAP 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। 20 दिसंबर को जारी पांचवी लिस्ट में महरौली सीट से प्रत्याशी का नाम बदला गया था। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है। कांग्रेस ने 3 लिस्ट जारी की, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई थी। इसमें 21 नाम थे। 24 दिसंबर को जारी दूसरी लिस्ट में 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया। ——————————————- दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… PM बोले- मैं भी शीश महल बनवा सकता था, लेकिन गरीबों के घर बनवाए दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरूआत की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार पर निशाना साधा।मोदी ने आप सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर… केजरीवाल बोले- पानी के गलत बिल माफ होंगे: डिटेल चुनाव के बाद बताएंगे केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। हम दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

करेंट अफेयर्स 10 जनवरी:27 लोगों को मिला ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’; मलयालम सिंगर और नेशनल अवॉर्ड विनर ‘पी. जयचंद्रन’ का निधन

छत्तीसगढ़ में शिवराज बोले-तुमसे मिलने को जी करता है:केंद्रीय मंत्री ने कहा-3 लाख नए घर देने आया हूं, मकान छीनकर कांग्रेस ने पाप किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *