दिल्ली चुनाव अपडेट्स:आतिशी बोलीं- केजरीवाल पर हमला करने वाले 3 लोग प्रवेश वर्मा के करीबी, तीनों हार्डकोर क्रिमिनल

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर नए आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर भाजपा के 3 गुंडों ने हमला किया। ये तीनों हार्डकोर क्रीमिनल थे, जो केजरीवाल की हत्या करना चाहते थे। तीनों पर चोरी, डकैती से लेकर हत्या तक के प्रयास के मामले दर्ज हैं। आतिशी ने कहा कि ये आम कार्यकर्ता नहीं सधे हुए गुंडे हैं। चुनाव में हार को देखते हुए भाजपा बौखला गई है। वो केजरीवाल की जान लेने पर उतर आई है। हमलावरों में पहला राहुल उर्फ शैन्की था, ये भाजपा का नेता है। प्रवेश वर्मा का बेहद खास है। इसके अलावा दूसरा हमलावर का नाम रोहित त्यागी है। रोहित भी प्रवेश वर्मा का प्रचार करता है। तीसरा शख्स सुमित है। इस पर भी चोरी-डकैती का केस है। इन आरोपों को लेकर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा- 11 साल CM रहने के बाद भी केजरीवाल को घर-घर जाकर कैंपेन करना पड़ रहा है। इसमें जब उन्हें सही रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने शनिवार को रोजगार की मांग करने पर 3 युवकों को कार से टक्कर मार दी। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

More From Author

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में मेयर के दावेदार:बीजेपी कमेटी बनाकर, कांग्रेस वोट करवाकर चुनेगी प्रत्याशी; जानिए रेस में कौन कहां से आगे

Sunday Quiz:सुप्रीम कोर्ट के नए जस्टिस के रूप में किसने शपथ ली; ‘सोनमर्ग टनल’ जम्मू-कश्मीर के किस जिले में स्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *