दिल्ली चुनाव अपडेट्स:आज चुनाव आयोग ऑफिस जाएंगे केजरीवाल, दिल्ली CM आतिशी और पंजाब CM भी साथ रहेंगे; यमुना जहर विवाद का मामला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज चुनाव आयोग ऑफिस जाएंगे। दिल्ली की CM आतिशी और पंजाब CM भगवंत मान भी साथ रहेंगे। पूरा मामला यमुना जहर विवाद से जुड़ा है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को केजरीवाल को चिट्‌ठी लिखकर 5 सवाल किए थे। आयोग ने पूछा था- यमुना के पानी में किस जगह जहर मिला, सबूत दें। अमोनिया के बढ़ते लेवल के मुद्दे को जहर आदि के आरोपों से मिलाए बिना 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक जवाब दें, वर्ना कार्रवाई की जाएगी। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था- दिल्ली में खुलेआम पैसे और चादरें बांटी जा रही हैं। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई नहीं करता। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। यमुना के पानी की 3 बोतलें भेजेंगे। राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में पानी पीकर दिखा दें। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

More From Author

सुनीता विलियम्स ने नौवीं बार स्पेसवॉक किया:5.5 घंटे तक स्पेस स्टेशन के बाहर रहीं; रिचर्स के लिए सूक्ष्मजीवों के सैंपल लिए, टूटा एंटीना हटाया

रणजी ट्रॉफी- चौका मारने के बाद बोल्ड हुए कोहली:15 बॉल पर 6 रन बनाए, हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *