दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी देने वाला पकड़ाया:12वीं का छात्र; पुलिस बोली- अफजल की फांसी का विरोध करने वाले NGO से परिवार जुड़ा

दिल्ली के 400 स्कूलों में बम की फर्जी धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 12वीं का स्टूडेंट है। उसकी फैमिली एक NGO के संपर्क में थी, जो अफजल गुरु की फांसी का विरोध कर रहा था। दरअसल, दिल्ली में 2024 में मई से लेकर दिसंबर तक 50 बम की धमकियां भेजी गईं। इसमें सिर्फ स्कूल ही नहीं अस्पताल, एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियां भी शामिल हैं। इस महीने 4 बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि सभी को पता है कि AAP का ऐसे NGO से गहरा संबंध है, जिन्होंने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया था। फरवरी 2015 में अफजल गुरु की बरसी पर ‘टुकड़े-टुकड़े’ के नारे लगाए गए थे और AAP ने महीनों तक उस फाइल को बंद रखा। AAP को सामने आकर इन सवालों का जवाब देना चाहिए। पुलिस बोली- इस मामले में एक राजनीतिक दल का नाम सामने आया
स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) मधुप तिवारी ने पुलिस हेडक्वाटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस की चार प्रमुख बातें… भाजपा बोली- देश के NGO बच्चों के मन में जहर घोल रहे
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता ने अफजल गुरु की दया याचिका का समर्थन किया था। इन दोनों के बीच एक सीधा दिखाई देता है। क्या आप इसमें शामिल है? इन NGO के लोग कौन हैं और क्या उनका आम आदमी पार्टी से संबंध है? मैं अरविंद केजरीवाल से अपील करता हूं कि वे सामने आएं और आप को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन लोगों के साथ उनका क्या संबंध है। अगर नाबालिग यह सब कर रहे हैं, तो ऐसे NGO देश के बच्चों के दिमाग में किस तरह का जहर घोल रहे हैं? हम आप से स्पष्ट जवाब चाहते हैं। अगर उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया, तो संदेह और गहरा हो जाएगा। दिसंबर में स्कूलों में धमकी से जुड़े 2 मामले… 13 दिसंबर: 30 स्कूलों ईमेल में लिखा, पेरेंट्स मीटिंग में विस्फोट होंगे; जांच में कुछ नहीं मिला
13 दिसंबर को पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 4:21 बजे, श्री निवास पुरी के कैम्ब्रिज स्कूल में सुबह 6:23 बजे, DPS अमर कॉलोनी में सुबह 6:35 बजे, डिफेंस कॉलोनी के साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल में सुबह 7:57 बजे, सफदरजंग के दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल में सुबह 8:02 बजे और रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में सुबह 8:30 बजे फोन आए थे। जिसके बाद जांच के लिए टीम पहुंची लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 9 दिसंबर: 44 स्कूलों में बम की धमकी, मेल भेजकर मांगे 30 हजार डॉलर
दिल्ली के 44 स्कूलों को 9 दिसंबर की सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल शामिल थे। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई। मेल भेजने वाले ने बम विस्फोट न करने के बदले 30 हजार अमेरिकी डॉलर मांगे थे। इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड, सर्चिंग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें वहां भेजी गईं। हालांकि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। साल 2023 में 4 स्कूलों को धमकी मिली थी
दिल्ली में साल 2023 में चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 16 मई 2023 को दिल्ली के साकेत में एक स्कूल को बम की धमकी से जुड़ा एक ई-मेल मिला था। इसके पहले 12 मई 2023 को दिल्ली के सादिक नगर के इंडियन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह भी धमकी स्कूल के ई-मेल पर आई थी। इसके बाद 25 अप्रैल 2023 को दिल्ली-मथुरा रोड पर स्थित DPS स्कूल में ई-मेल के जरिए बम रखने की सूचना मिली थी। 12 अप्रैल 2023 को दिल्ली के सादिक नगर में द इंडियन स्कूल को भी एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ये सभी धमकियां अफवाह साबित हुईं। ——————————————- धमकी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. इंडिगो-विस्तारा, AI की 50 फ्लाइट्स में बम की धमकी:8 दिन में 170 से ज्यादा विमानों को धमकियां देश में यात्री विमानों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। 50 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इनमें इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया (AI) की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। बीते कुछ दिनों में 170 से ज्यादा विमानों को ऐसी धमकी मिल चुकी है। एयर इंडिया और इंडिगो की 13-13 उड़ानों, अकासा एयर की 12 से अधिक उड़ानों, और विस्तारा की 11 उड़ानों को धमकी मिली। पढ़ें पूरी खबर… 2. दिल्ली स्कूल ब्लास्ट- पॉलीथिन में विस्फोटक रखा: 1 फीट गहरे गड्ढे में छिपाकर कचरे से ढंका दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 14 में CRPF स्कूल के पास एक धमाका हुआ। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूल की दीवार के पास पॉलीथिन बैग में विस्फोटक रखा गया था। बैग को 1 फीट गहरे गड्ढे में छिपाकर रखा गया था। इसके बाद इसे कचरे से ढंका गया, ताकि यह किसी की नजर में न आ सके। पढ़ें पूरी खबर… 3. 3 राज्यों के 5 स्कूलों में बम की धमकी:इनमें 3 CRPF के स्कूल, मेल के जरिए धमकाया सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दिल्ली के दो और हैदराबाद के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह धमकी तीनों स्कूलों के मैनेजमेंट को ईमेल के जरिए भेजी गई थी। इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर के चिन्नावेदमपट्टी और सरवनमपट्टी के दो प्राइवेट स्कूलों को भी बम की धमकियां मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प ने ओबामा से बातचीत का डब वीडियो शेयर किया:कमला हैरिस का मजाक बनाया, कहा- उन्हें कोई भी हरा सकता है

2 सालों से बिना कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस:ED की रेड के बाद से नहीं दिखे रामगोपाल अग्रवाल, TS बोले-पार्टी का बैक बोन हिला हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *