दिल्ली की फैक्ट्री में आग, 2 की मौत की आशंका:4 लोगों को बचाया गया; फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के जगतपुरी इलाके के ओल्ड गोविंदपुरा स्थित एक घर में मंगलवार रात आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम फायर ने बताया कि फायर ब्रिगेड को रात करीब 8.46 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 6 लोगों को घर से निकाला गया। इनमें 4 लोग घायल थे, जिन्हें डॉ. हेडगेवार अस्पताल भेजा गया। इनमें से 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान तनवीर और नुसरत के रूप में हुई है। फैजल और आसिफ नाम के घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। जिस घर में आग लगी, उसके पास रहने वाले एक युवक ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि घर में पावर बैंक बनाने का काम होता था। युवक ने बताया, ‘मैं अपने घर में बैठा थे। अचानक से कुछ फटने की आवाजें आने लगीं। हमें लगा आंधी-तूफान है। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, आग की लपटें हमारी घर की तरफ आने लगीं। हमने छत पर भागकर जान बचाई।’

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:कारोबारी के घर ED की रेड, बाप-बेटा जिंदा जले, शिवलिंग के नीचे सांप; 17 मवेशियों को कुचला, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

कोरबा कलेक्टर ने पूर्व मंत्री को भेजा नोटिस:फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने पर जयसिंह अग्रवाल को चेतावनी, पोस्ट हटाने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *