दिल्ली- एयर पॉल्यूशन का विरोध करने वाले डिटेन:लोग बोले- पब्लिक मर रही, कोई पॉलिसी नहीं; आरोप- सरकार डेटा छिपा रही है

दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम होते-होते पुलिस ने लोगों को इंडिया गेट से हटाया। इस दौरान कई लोगों को डिटेन किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस हमें जबरन हटा रही है। विरोध करने वालों में मौजूद पर्यावरण कार्यकर्ता भवरीन कंधारी ने कहा कि बच्चों की सेहत तेजी से बिगड़ रही है। हर तीसरे बच्चे के फेफड़े प्रदूषण से प्रभावित हैं। एक और प्रदर्शनकारी अभिषेक ने कहा कि सरकारें एक-दूसरे पर आरोप लगाने में लगी हैं, जबकि लोगों को स्वच्छ हवा का बुनियादी अधिकार भी नहीं मिल रहा। इंडिया गेट पर कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं। लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से साफ हवा की मांग की। वहीं, पुलिस ने कहा कि विरोध करने वाले बिना परमिशन के इंडिया गेट पर जमा हुआ। डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा कि यह एक्शन एहतियातन लिया गया। विरोध के लिए केवल जंतर मंतर ही तय जगह है। इंडिया गेट पर प्रदर्शन की 5 तस्वीरें… दिल्ली में AQI 400 पहुंचा, यह सबसे खराब स्तर रविवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स इस सीजन के अपने सबसे खराब स्तर पर पहुंचा। जो कई इलाकों में 400 पार रहा, ये सबसे खराब लेवल माना जाता है। धूप खुलने के बाद इसमें मामूली सुधार हुआ था, AQI 391 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में धुंध की चादर छा गई। वहीं, तापमान भी सामान्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम 4 बजे AQI 370 पर था, जिससे शहर रेड जोन में आ गया। CPCB के मुताबिक दिल्ली पंजाबी बाग में सबसे अधिक 425, बवाना में 410, जहांगीरपुरी में 401 और नेहरू नगर और वजीरपुर में 400 AQI रिकॉर्ड किया गया। वहीं, NCR के इलाकों में नोएडा में सबसे ज्यादा 354 AQI दर्ज किया गया। गाजियाबाद में 345 और ग्रेटर नोएडा में 340 AQI रहा।

More From Author

कांग्रेस बोली- शशि थरूर हमेशा निजी राय रखते हैं:पार्टी इससे असहमत; सांसद ने कहा था- आडवाणी को एक घटना तक सीमित करना सही नहीं

यूपी के IPL खिलाड़ी को इंटरनेशनल कॉल से धमकी:महिला बोली- मेरी डिमांड पूरी करो, वरना वीडियो वायरल कर बदनाम कर दूंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *