दलीप ट्रॉफी फाइनल- साउथ जोन 149 पर ऑलआउट:कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, सेंट्रल जोन से सारांश को 5, कार्तिकेय को 4 विकेट

दलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और सेंट्रल जोन के बीच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। साउथ जोन पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम के लिए तन्मय अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। उनके अलावा सलमान निजार 24, अंकित शर्मा 20, रिकी भुई 15 और एमडी निधेश 12 रन बनाए। सेंट्रल जोन की ओर से सारांश जैन ने 5 और कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट झटके। साउथ जोन का सेमीफाइनल मैच नॉर्थ जोन के खिलाफ ड्रॉ रहा था। वहीं सेंट्रल जोन ने दूसरा सेमीफाइनल मैच वेस्ट जोन के खिलाफ खेला और यह मैच भी ड्रॉ रहा था। साउथ जोन ने 13 बार दिलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है, जबकि सेंट्रल जोन ने 6 बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 दलीप ट्रॉफी की बादशाहत वेस्ट जोन के पास
मुंबई शुरुआत से भारतीय क्रिकेट का सेंटर रहा है। मुंबई वेस्ट जोन में आता है, लिहाजा दलीप ट्रॉफी में वेस्ट की टीम को इसका काफी फायदा भी हुआ। सबसे ज्यादा 19 बार वेस्ट जोन ने ही खिताब जीता है। टीम ने शुरूआती चारों सीजन अपने नाम किए थे। नॉर्थ जोन 18 बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी है। 27वीं बार आमने-सामने हैं दोनों टीमें
साउथ जोन और सेंट्रल जोन 27वीं बार आमने-सामने हैं। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने 8-8 जीतें हैं। वहीं, 10 मैच ड्रॉ रहे हैं। ——————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशिया कप 2025 में बांग्लादेश Vs हॉन्ग कॉन्ग:HKG को टूर्नामेंट में 21 साल से पहली जीत की तलाश एशिया कप 2025 का तीसरा मैच आज बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप बी का यह मुकाबला रात 8:00 बजे से शुरू होगा। हालिया फॉर्म में बांग्लादेश मजबूत दिख रहा है, जबकि हॉन्ग कॉन्ग को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से हार झेलनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

नेपाल हिंसा में ₹5 अरब का हिल्टन होटल तबाह:बीमा कंपनियों का अनुमान- ₹31 अरब का क्लेम संभव, यह 2015 के भूकंप से 3 गुना ज्यादा

स्प्लेंडर, शाइन जैसी बाइक्स ₹13 हजार तक सस्ती होंगी:हिमालयन, शॉट गन जैसी गाड़ियां ₹40 हजार तक महंगी, जीएसटी 2.0 का असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *