दंतेवाड़ा में महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू’ का शिकार:गुलेल से मारी 9 दुर्लभ गिलहरियां, हिड़मा के गाने पर रील बनाई तो पकड़ाया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक युवक ने महाराष्ट्र के राजकीय पशु ‘शेकरू’ (बड़ी गिलहरी) का शिकार किया। 9 शेकरू को मारने के बाद हिड़मा के गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। उसके बाद सभी शेकरू को पकाकर खा गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम युवक घर तक पहुंच गई। अब युवक को पकड़ लिया गया है। दुर्लभ प्रजाति के इस वन्य जीव का शिकार करने में युवक के अलावा 10 और भी लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल, विभागीय असफर युवक से पूछताछ कर रहे हैं। घटना बारसूर थाना इलाके की है। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला आरोपी बंशी राम कवासी, बारसूर इलाके का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर उसने शेकरू के शिकार के बाद रील पोस्ट की। जिसमें हिड़मा का वायरल गाना भी जोड़ रखा था। ये रील दंतेवाड़ा वन विभाग के पास पहुंचा। जिसके बाद DFO रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर दंतेवाड़ा रेंजर डॉ प्रीतेश पांडेय और गीदम रेंजर ज्योत्सना पांडेय के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने युवक की तलाश शुरू की। लोकेशन ट्रेस किया, फिर घर तक पहुंची टीम वन विभाग की टीम ने युवक की इंस्टाग्राम ID से उसका नंबर और लोकेशन निकाला। फिर बारसूर के अंदरूनी इलाके अबूझमाड़ क्षेत्र में बसे एक गांव पहुंची। जहां से युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि शिकार में उसके साथ कुल 11 और लोग शामिल थे। जिनकी तलाश जारी है। युवक ने बताया कैसे किया शिकार आरोपी ने वन विभाग की टीम को बताया कि, जंगल में पेड़ों पर शेकरू रहते हैं। करीब दो-तीन दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ जंगल गया था, जहां पहले उसने जमीन और पेड़ों की टहनियों पर ही कुछ खाने के लिए रख दिया था। जब शेकरू झुंड में खाना खाने पहुंचे तो गुलेल मारकर 9 शेकरू का शिकार किया। इसके बाद उन्हें घर लेकर आए। फिर घर के आंगन में रखकर इंस्टाग्राम रील बनाई, फिर साथियों के साथ मिलकर शेकरू को पकाकर खा गए। ये पहली दफा नहीं था कि शेकरू का शिकार किया गया हो, इससे पहले भी इस प्रजाति के वन्य जीवों का शिकार किया गया है। गीदम रेंजर ज्योत्सना पांडेय ने बताया कि, बाकी आरोपियों के नामों का पता चल गया है, जिनकी तलाश जारी है। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भालू का मुंह-पंजा तोड़ा, तड़पाकर मार-डाला, VIDEO: सिर पर कई वार किए, पैरों को तार से बांधा; आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम छत्तीसगढ़ के बस्तर में भालू के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने भालू के पैरों को तार से डंडे पर बांधा, मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार किया है। इस दौरान भालू दर्द से तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

ईरान का सऊदी ऑयल पाइपलाइन पर मिसाइल अटैक:इसे होर्मुज बायपास करने के लिए बनाया था; लेबनान पर इजराइली हमले में 254 की मौत

सेंसेक्स 550 अंक गिरकर 77,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 140 अंक नीचे 23850 पर आया; आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *