दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर:सर्च ऑपरेशन में शव के साथ AK-47 समेत ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। सातों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। AK-47 , एसएलआर समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ अभी चल रही है। अबूझमाड़ में 2 घंटे से रुक-रुककर फायरिंग हो रही थी। इसके बाद जब फायरिंग रुकी तो सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान शव और ऑटोमेटिक वेपन्स बरामद हुए। एक दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा गया था। 164 नक्सली ढेर
10 दिन पहले 24 सितंबर को सुकमा जिले में भी मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में 2 नक्सलियों को ढेर किया गया। हालांकि दोनों शव को उनके साथी अपने साथ ही ले गए। DRG, CRPF और कोबरा के जवान कर्कनगुड़ा में नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे थे। 2024 में अबतक 164 नक्सलियों को मार गिराया गया है। एक महीने पहले 3 महिला नक्सली ढेर
29 अगस्त को नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 3 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को ढेर किया गया था। इनकी शिनाख्त उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी और PLGA कम्पनी नंबर 05 के सदस्य के रूप में हुई। मानसून सीजन में ही 212 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी ने इस मुठभेड़ से पहले बताया था कि बस्तर संभाग में मानसून सीजन में ही 212 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 201 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। खबर अपडेट हो रही है..

More From Author

सोना ऑल टाइम हाई पर, आज ₹467 चढ़ा:10 ग्राम सोने का भाव पहली बार ₹76,000 के पार; चांदी ₹1,615 बढ़कर ₹92,286 पर पहुंची

बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई को पीटा, VIDEO:बिलासपुर में लात-घूंसों, बेल्ट से मारा, कार में की तोड़फोड़; सभी आरोपी फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *