थैले में मिला युवती का कटा सिर, कलाई और पंजा:कोरबा में नदी में नहा रहे बच्चों ने देखा थैला; अंदर टॉप और इनर-वियर भी

कोरबा जिले के हसदेव नदी में एक थैले में युवती के शव के टुकड़े मिले हैं। ये थैला मछली पकड़ने पहुंचे बच्चों को मिला। इसमें लंबे बालों के साथ युवती का कटा हुआ सिर, एक कलाई का हिस्सा और एक पंजा था। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी इलाके का है। सोमवार को कुछ बच्चे पुराने फिल्टर हाउस के पास पहुंचे थे। यहीं उन्हें प्लास्टिक का थैला मिला। सिर और शरीर के अंगों को काले-मरून रंग के कपड़े से लपेटा गया था। थैले में एक इनर वियर के साथ गुलाबी रंग का टॉप भी मिला है। डेढ़ से दो महीने पुरानी घटना ये थैला नदी में तैरते हुए बच्चों के पास पहुंचा था। शुरुआत में बच्चों को प्लास्टिक का थैला नारियल या कुछ और सामान से भरा लगा। थोड़ा ही खोलने पर उसमें से बदबू आने लगी। जिससे बच्चों को शक हुआ इसी बीच कुछ और लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई है कि यह घटना लगभग डेढ़ से दो महीने पुरानी हो सकती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके का जायजा लिया। शव की पहचान के लिए कराई जा रही मुनादी शरीर के अंग काफी गले हुए हालत में हैं। ऐसे में शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस ने कोरिया, महेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर और कोरबा के निवासियों से अपील की है कि जिनकी महिला परिजन पिछले चार महीनों से लापता है, वे सीएसईबी पुलिस चौकी से संपर्क करें। कपड़ों के आधार पर जांच कर रही पुलिस पुलिस ने केस दर्ज कर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान के लिए मिले कपड़ों के आधार पर भी जांच कर रही है। थैले में मिली युवती का कटा हुआ सिर और अंगों को देखकर यह साफ है कि युवती की बड़ी बेरहमी से युवती की हत्या की गई है। ………………………………… छत्तीसगढ़ में क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सुकमा में लड़की की सिर कटी लाश मिली:कृषि विज्ञान केंद्र में अर्धनग्न मिला शव; कपड़े झाड़ियों में मिले 2 महीने पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कैंपस में एक युवती की अर्धनग्न सड़ी-गली लाश मिली थी। उसका सिर धड़ से अलग था। कपड़े झाड़ियों में पड़े मिले। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई। पढ़ें पूरी खबर..

More From Author

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के दोषी को उम्रकैद:CM ममता बोलीं- ये जघन्य अपराध, मौत की सजा मिले; हाईकोर्ट में अपील करेंगे

सरकारी नौकरी:NPCIL में 284 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर्स करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *